Hardoi News: लडकी से छेडछाड़ व भगा ले जाने के 2 मामलों में पुलिस ने 2 को गिरफ्तार किया
विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान धारा 74 बीएनएस का लोप किया गया तथा धारा 64 बीएनएस की वृद्धि की गयी। थाना बेनीगंज पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद ...
By INA News Hardoi.
बीते 12 अप्रैल 2025 को एक व्यक्ति द्वारा थाना बेनीगंज पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त रामबख्श पुत्र मोहनलाल कनौजिया निवासी महीनकुण्ड जैराजपुर थाना बेनीगंज जनपद हरदोई द्वारा उसकी पुत्री के साथ छेडछाड़ व गाली-गलौज की गयी। इस सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर थाना बेनीगंज पर मुकदमा अभियुक्त पंजीकृत किया गया।
विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान धारा 74 बीएनएस का लोप किया गया तथा धारा 64 बीएनएस की वृद्धि की गयी। थाना बेनीगंज पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त रामबख्श पुत्र मोहनलाल कनौजिया निवासी महीनकुण्ड जैराजपुर थाना बेनीगंज जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया।
Also Click: Hardoi News: बाबा साहब की 134 वीं जयन्ती पर पालिका कर्मियों को हेलमेट, प्रशस्ति पत्र व उपहार भेंट किये
बीते 17 अप्रैल को एक व्यक्ति द्वारा थाना बेनीगंज पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त दौलत पुत्र मूलचन्द निवासी कोथावां थाना बेनीगंज जनपद हरदोई सहित 02 अन्य नामजद अभियुक्तगण सहित उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़ित जब अपनी पुत्री को लेने अभियुक्त के घर पर पहुंचे तो अभियुक्तगण द्वारा मारपीट की गयी।
इस संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना बेनीगंज पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। थाना बेनीगंज पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त दौलत पुत्र मूलचन्द निवासी कोथावां थाना बेनीगंज जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया । वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
What's Your Reaction?