Hardoi News: भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर विशाल शोभायात्रा निकाली, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने किया शुभारंभ
शोभायात्रा श्रीश चंद्र बारात घर से होते हुए नुमाइश चौराहे, बावन चुंगी, बड़ा चौराहा सहित शहर के मुख्य मार्गो से होते हुये श्रीश चंद्र बारात घर पर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जगह जगह भक्तो द्वारा भगवा...
By INA News Hardoi.
भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा(रा) हरदोई के संयोजन मे भगवान परशुराम की पूजा अर्चना कर हरदोई नगर मे विशाल शोभायात्रा निकाली गयी व भंडारे का आयोजन किया गया। शोभायात्रा का शुभारम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष मधुर मिश्रा, पी के वर्मा, संगठन के जिलाध्यक्ष नीरज अवस्थी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राजीव रंजन मिश्रा सहित संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम के चित्र पर पूजा अर्चना कर किया। इस अवसर पर समाजसेविका सुहाना जैन ने सम्मानित प्रबुद्धजनो को गमछा पहनाकर सम्मानित किया।
शोभायात्रा श्रीश चंद्र बारात घर से होते हुए नुमाइश चौराहे, बावन चुंगी, बड़ा चौराहा सहित शहर के मुख्य मार्गो से होते हुये श्रीश चंद्र बारात घर पर सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जगह जगह भक्तो द्वारा भगवान परशुराम सहित अन्य झांकियों की पूजा अर्चना की गयी व प्रसाद व शरबत वितरण किया गया। संगठन के द्वारा श्रीश चंद्र बारात घर पर व बिलग्राम चुंगी पर भंडारे का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम मे मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष परशुराम सेना शिवम तिवारी, जिला संरक्षक उमेश मिश्रा, दुर्गाप्रसाद मिश्रा, कमलेश अवस्थी, प्रदीप त्रिपाठी, रंजीत शुक्ला, गौरव शुक्ला, अंकुर मिश्रा, मुनि मिश्रा, सतेंद्र मिश्रा, सतेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र द्विवेदी, प्रितेश दीक्षित, उत्तम मिश्रा, मनोज शुक्ला, अविनाश मिश्रा, मुदित बाजपेई, ऋषिकांत मिश्रा, रीना शुक्ला, धीरेन्द्र प्रताप सिंह जूरा, अनुराधा मिश्रा, परीशा तिवारी, अर्चना त्रिपाठी, सुनील शुक्ला, भरत पांडेय, सत्यम मिश्रा, रामलखन अवस्थी, पंकज शुक्ला, कुलदीप मिश्रा, मोनू तिवारी, हनी मिश्रा, प्रांजल शुक्ला, नीरज मिश्रा, अभिषेक तिवारी, आशीष अवस्थी, कृष्णकांत अवस्थी, एडवोकेट सत्यम तिवारी, मिलन मिश्रा, रामू त्रिपाठी, सोनू त्रिपाठी, अनुराग द्विवेदी अन्नू, गजेंद्र द्विवेदी, हंन्नू दीक्षित शुभाष पाण्डेय, उमंग शर्मा, शोभित पाठक, विवेक त्रिवेदी सहित हजारों भक्तगण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?









