Hardoi News: बेनीगंज पुलिस ने पॉक्सो व SC/ST एक्ट में मुख्य अभियुक्त को किया गिरफ्तार

थाना बेनीगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त राशिद पुत्र रहीश को गिरफ्तार कर लिया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। वैधा...

By INA News Desk
May 26, 2025 - 21:21
88 Views
Hardoi News: बेनीगंज पुलिस ने पॉक्सो व SC/ST एक्ट में मुख्य अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Advertisement
Advertisement

By INA News Hardoi.

बीते रविवार को थाना बेनीगंज, जनपद हरदोई में व्यक्ति द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 217/2025 दर्ज किया गया। तहरीर में बताया गया कि अभियुक्त राशिद पुत्र रहीश, निवासी ग्राम पलियाराय सिंह, थाना बेनीगंज, व अन्य नामजद अभियुक्तों ने व्यक्ति की पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले में धारा 137(2)/64 बीएनएस, 3/4(2) पॉक्सो एक्ट, और 3(2)V एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।  

Also Click: Hardoi News: संडीला में ऑटो रिक्शा और ई-रिक्शा चालकों को SP हरदोई ने दी यातायात नियमों की हिदायत

थाना बेनीगंज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य अभियुक्त राशिद पुत्र रहीश को गिरफ्तार कर लिया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।  

गिरफ्तार अभियुक्त:  

राशिद पुत्र रहीश, निवासी ग्राम पलियाराय सिंह, थाना बेनीगंज, जनपद हरदोई।  

पुलिस टीम:  

1. उपनिरीक्षक रितेश चौहान, थाना बेनीगंज, जनपद हरदोई।  
2. कांस्टेबल कृष्णचंद यादव, थाना बेनीगंज, जनपद हरदोई।  
3. कांस्टेबल अश्वनी कुमार, थाना बेनीगंज, जनपद हरदोई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement