Hardoi News: लडकी को बहला-फुसलाकर साथ ले जाने का मामला, पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया
थाना बिलग्राम पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित अपहता को सकुशल बरामद किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान उपरोक्त अभियोग में धारा 64 बीएनएस व पॉक्सो...
By INA News Hardoi.
बीते 22 अप्रैल को व्यक्ति द्वारा थाना बिलग्राम पर तहरीर दी गयी कि अज्ञात व्यक्ति व्यक्ति की पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इस संबंध में थाना बिलग्राम पर मु0अ0सं0 184 / 25 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
थाना बिलग्राम पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित अपहता को सकुशल बरामद किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान उपरोक्त अभियोग में धारा 64 बीएनएस व पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी।
Also Click: Hardoi News: महिला का मोबाइल छीनकर भागे, शिकायत के बाद पुलिस ने हिरासत में लिया, मोबाइल बरामद
थाना बिलग्राम पुलिस द्वारा विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आए अभियुक्त सोनू कुमार पुत्र राजेन्द्र ग्राम डाभा थाना बिलग्राम जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया तथा एक बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। इस बीच गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0अक्षय मलिक थाना को0 बिलग्राम जनपद हरदोई व का0 श्रवण उपाध्याय थाना को0 बिलग्राम जनपद हरदोई थे।
What's Your Reaction?









