Hardoi News: आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर डीएम ने बैठक कर महत्वपूर्ण निर्देश दिए

केन्द्र पर एक कलॉक रूम बनवाया जाये। सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता की जाँच पहले ही कर ली जाये। परीक्षा अवधि के दौरान फोन बन्द न किया जाये। आज की बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों ...

By INA News Desk
Feb 18, 2025 - 21:06
69 Views
Hardoi News: आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर डीएम ने बैठक कर महत्वपूर्ण निर्देश दिए

By INA News Hardoi.

रसखान प्रेक्षागृह में DM मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आगामी बोर्ड परीक्षा के सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की बैठक हुई। DM ने कहा कि सभी अधिकारी निष्ठा के साथ अपने दायित्यों का निर्वहन सुनिश्चित करें।

बोर्ड के निर्देशों का पूरी तरह से अनुपालन सुनिश्चित किया जाये। निर्देशों का भली भांति अध्ययन कर लिया जाये। एक विस्तृत सिटिंग प्लान बनाया जाये।

Also Read: Fake IPS News: फर्जी आईपीएस बन जेल भेजने की दे रहा था धमकी, सच्चाई जानकर पुलिस के भी होश उड़े

केन्द्र पर एक कलॉक रूम बनवाया जाये। सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता की जाँच पहले ही कर ली जाये। परीक्षा अवधि के दौरान फोन बन्द न किया जाये। आज की बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों को 19 फरवरी को पुनः बुलाया जाये। 19 फरवरी को को भी न आने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। DM ने सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेटों के विभिन्न सवालों का समाधान भी किया।

जिला विद्यालय निरीक्षक बाल मुकुंद प्रसाद ने विस्तार से सेक्टर व स्टेटिक मस्जिस्ट्रेटों के दायित्वों के बारे में बताया। इस अवसर पर ADM प्रियंका सिंह व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow