Hardoi News: प्रेम-प्रसंग में युवती की गला कसकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी मौसी गौरी शुक्ला पुत्री गंगाराम शुक्ला निवासिनी आलू थोक कोतवाली शहर हरदोई की किसी व्यक्ति ने दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी।

By INA News Desk
Nov 4, 2024 - 23:41
69 Views
Hardoi News: प्रेम-प्रसंग में युवती की गला कसकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Hardoi News INA.
कोतवाली शहर थाना इलाके में प्रेम-प्रसंग में एक युवती की गला कसकर हत्या कर देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। बीते 29 अक्टूबर को गोपाल शुक्ला पुत्र रघुवंश कुमार शुक्ला निवासी फदनापुर थाना लोनार हरदोई ने कोतवाली शहर में तहरीर देते हुए बताया था कि उसकी मौसी गौरी शुक्ला पुत्री गंगाराम शुक्ला निवासिनी आलू थोक कोतवाली शहर हरदोई की किसी व्यक्ति ने दुपट्टे से गला कसकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पता चला कि गोपाल के गांव के ही शोभित द्विवेदी पुत्र रजनीश कुमार का मृतका गौरी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। गौरी शोभित पर शादी करने का दबाव बना रही थी इसी बात से क्षुब्ध होकर शोभित ने गौरी की दुपट्टे से गला कसकर उसकी हत्या कर दी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow