Hardoi News: होली मिलन समारोह में कवि सम्मेलन का आयोजन, मुख्य अतिथि बने आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल

राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा की होली का त्यौहार अपने रंग से पुरानी से पुरानी बुराइयों को भी दूर कर देता है तथा साल भर के गिले शिकवे होली ...

Mar 21, 2025 - 21:59
 0  60
Hardoi News: होली मिलन समारोह में कवि सम्मेलन का आयोजन, मुख्य अतिथि बने आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल

By INA News Hardoi.

Report: अभिषेक त्रिवेदी

सांडी: कस्बे के सांडी कोल्ड स्टोरेज में पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि आबकारी राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल बने तथा विशिष्ट अतिथि सवायजपुर विधानसभा के विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू तथा जिला पंचायत अध्यक्षा प्रेमवती रहे।कार्यक्रम का आयोजन पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष दिनेश चंद्र गुप्ता द्वारा किया गया तथा छोटे भाई समाजसेवी अनिल गुप्ता द्वारा आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर फूलमाला पहनकर स्वागत किया गया।राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा, होली का त्यौहार अपने रंग से पुरानी से पुरानी बुराइयों को भी दूर कर देता है तथा साल भर के गिले शिकवे होली मिलकर दूर हो जाते हैं।इस दौरान आयोजित कवि सम्मेलन में कस्बे के कवि रामकिशोर मस्ताना सहित अनिल अनिकेत, हर्षित श्रीवास्तव, राजेश बाबू अवस्थी तथा विमल प्रजापति ने अपनी कविताओं से लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर सांडी ब्लाक प्रमुख अनिल राजपूत सहित जिला पंचायत सदस्य निशा कुशवाहा ,पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष श्याम जी शर्मा, सुशील गुप्ता रईस खान सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य व्यक्ति आयोजन में मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow