Hardoi News: विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने बाढ, कटान एवं बचाव ड्रेजिंग कार्य परियोजना का भूमि पूजन व शिलान्यास किया

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर के विकास खण्ड हरपालपुर के ग्राम अरवल में बाढ, कटान एवं बचाव ड्रेजिंग कार्य परियोजना का भूमि पूजन शिलान्यास कार्यक्रम में लोकप्रिय विधायक माध...

Apr 6, 2025 - 21:02
60 Views
Hardoi News: विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने बाढ, कटान एवं बचाव ड्रेजिंग कार्य परियोजना का भूमि पूजन व शिलान्यास किया

By INA News Hardoi.

सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा विधानसभा क्षेत्र सवायजपुर के विकास खण्ड हरपालपुर के ग्राम अरवल में बाढ, कटान एवं बचाव ड्रेजिंग कार्य परियोजना का भूमि पूजन शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने विधिवत पूजन अर्चन किया। उन्होंने कहा कि इस समस्या से लोग पीड़ित हैं और बारिश के दिनों में इसकी वजह से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।साथ ही कई जगहों से आवागमन करने में भी भारी दिक्कत होती है। इस समस्या का निदान हो जाने से काफी हद तक लोगों को सहूलियत मिलेगी और लोगों को कई तरह के नुकसानों से बचाया जा सकेगा।इस अवसर पर सहायक अभियंता मोहित सिंह, अवर अभियंता प्रदीप तिवारी, ब्लाक प्रमुख अनोखेलाल कश्यप, जिला पंचायत सदस्य राणा प्रताप सिंह हिमालय, मण्डल अध्यक्ष कमलेश पाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow