Hardoi News: 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' एक ऐसी अवधारणा है जिसका उद्देश्य भारत में चुनावों को एक साथ कराना है: सत्येन्द्र कुमार सिंह राजपूत

सह जिला संयोजक भाजपा नेता मुकुल सिंह आशा ने कहा कि "एक राष्ट्र, एक चुनाव" के इस विचार को एक साथ चुनाव के रूप में भी जाना जाता है, जो लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों को एक ही साथ ...

Apr 20, 2025 - 23:31
 0  55
Hardoi News: 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' एक ऐसी अवधारणा है जिसका उद्देश्य भारत में चुनावों को एक साथ कराना है: सत्येन्द्र कुमार सिंह राजपूत

Report: अम्बरीष कुमार सक्सेना

By INA News Hardoi.

हरदोई: चित्र गुप्त सेवा धाम ट्रस्ट द्वारा ब्लॉक सभागार शाहाबाद में आयोजित "एक राष्ट्र एक चुनाव" विषयक परिचर्चा में भाजपा के जिला महामंत्री सत्येन्द्र कुमार सिंह राजपूत ने कहा कि "एक राष्ट्र, एक चुनाव" एक ऐसी अवधारणा है जिसका उद्देश्य भारत में लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों को एक साथ कराना है। बार-बार चुनाव कराने से सरकार और राजनीतिक दलों को बहुत खर्च करना पड़ता है।

एक साथ चुनाव से यह खर्च काफी घट सकता है। बार-बार चुनाव होने से नीति-निर्माण प्रभावित होता है। एक साथ चुनाव से यह समस्या दूर हो सकती है।बार-बार चुनाव प्रचार से विकास के मुद्दे पीछे छूट जाते हैं।एन जी ओ प्रकोष्ठ के सह जिला संयोजक भाजपा नेता मुकुल सिंह आशा ने कहा कि "एक राष्ट्र, एक चुनाव" के इस विचार को एक साथ चुनाव के रूप में भी जाना जाता है, जो लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के चुनावों को एक ही साथ कराने का प्रस्ताव प्रस्तुत करता है।

Also Click: Hardoi News: नवागत कोतवाल ब्रजेश ने पत्रकारों से वार्ता कर थाने आने वाले पीड़ित को न्याय दिलाने का सख्त इरादा जताया

इससे मतदाता अपने निर्वाचन क्षेत्रों में एक ही दिन सरकार के दोनों स्तरों के लिए अपने मत डाल सकेंगे, हालाँकि देश भर में मतदान कई चरणों में कराया सकता है। इन चुनावी समय-सीमाओं को एक साथ जोड़ने के दृष्टिकोण का उद्देश्य चुनावों के लिए किए जाने वाले प्रबंध से जुड़ी चुनौतियों का समाधान करना, इसमें लगने वाले खर्च को घटाना और लगातार चुनावों के कारण कामकाज में होने वाले व्यवधानों को कम करना है।गोपाल त्रिपाठी के संचालन में हुए इस कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष अनिल पांडेय पिंटू, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष गोविंद राम दीक्षित,शिव सत्संग मण्डल अध्यक्ष आचार्य अशोक डी सी डी एफ अध्यक्ष रामदास गुप्ता, कार्यक्रम अध्यक्ष सुरेश चंद्र मिश्र, दीपक पांडेय आदि ने अपने अपने विचारों से एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन किया।

इस गोष्ठी एवं परिचर्चा में अभिषेक श्रीवास्तव,प्रभाकर बाजपेयी, विवेक राजपूत अमित मिश्र, अनुज कुमार मिश्र,अमित श्रीवास्तव योगेंद्र यादव, संजय अग्निहोत्री आशा राम राठौर, कुलदीप श्रीवास्तव, सत्यम सक्सेना अनिल सिंह, शेर सिंह हरि मिश्र संदीप श्रीवास्तव, सुभाष सिंह अंकित गुप्ता, सुभाष रस्तोगी गोपाल त्रिपाठी, कमल सिंह, पालिका सदस्य अजीत कुमार सच्चिदानंद मिश्र मुकेश बाल्मीकि संजीव बांगा, अनुराग यादव, प्रदीप मिश्र आदि प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।आयोजक अनुराग श्रीवास्तव ने सभी अभ्यागतों का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow