Hardoi News: ट्रैक्टर की टक्कर से एक किशोर मरणासन्न, दूसरे को आई मामूली चोट, ट्रैक्टर छोड़कर चालक मौके से फरार

साथ में जा रहा भाई विकास भी ट्रैक्टर की चपेट में आने से चुटहिल हो गया। चोट लगते ही ट्रैक्टर ड्राइवर मलखान पुत्र मिश्रीलाल निवासी ग्राम नरायनपुर मजरा कुचिला विजना ट्रैक्टर मौके प....

Apr 4, 2025 - 22:50
66 Views
Hardoi News: ट्रैक्टर की टक्कर से एक किशोर मरणासन्न, दूसरे को आई मामूली चोट, ट्रैक्टर छोड़कर चालक मौके से फरार

रिपोर्ट: अभिषेक त्रिवेदी

By INA News Hardoi.

करनपुर/उमरौली जैतपुर: अरवल थाना क्षेत्र के एक गांव में दर्दनाक हादसा घटित हुआ जिसमें एक किशोर की हालत गंभीर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आशीष कुमार पुत्र राजेंद्र एवं विकास पुत्र राजेंद्र करनपुर गांव के नजदीक स्थित अपने खेत से गेहूं काट कर अपने भाई विकास के साथ घर जा रहा था, तभी रास्ते में रीपर लेकर जा रहे ट्रैक्टर की टक्कर आशीष के लगने से आशीष गंभीर रूप से जख्मी हो गया।साथ में जा रहा भाई विकास भी ट्रैक्टर की चपेट में आने से चुटहिल हो गया। चोट लगते ही ट्रैक्टर ड्राइवर मलखान पुत्र मिश्रीलाल निवासी ग्राम नरायनपुर मजरा कुचिला विजना ट्रैक्टर मौके पर छोड़कर फरार हो गया।आसपास खेत में काम कर रहे लोगों द्वारा तत्काल किशोरों के परिवारीजनों को सूचित किया गया तथा अरवल थाना पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा एंबुलेंस के माध्यम से घायलों को अस्पताल भेजा गया।मौके पर सी ओ हरपालपुर शिल्पा कुमारी तथा थानाध्यक्ष अरवल विवेक वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हुए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर को थाने भेज दिया गया है।

तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने यह भी बताया कि ट्रैक्टर लालाराम पुत्र मिश्रीलाल का है, जिसे लालाराम का भाई मलखान चला रहा था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow