Hardoi News: एसपी के निर्देशन में पुलिस बल ने परेड/दंगा नियंत्रण का रिहर्सल किया
अधिकारियों ने पत्थरबाजों द्वारा पुलिस बल पर पथराव आदि की घटना होने पर पत्थरबाजों से निपटने के लिए कैनशील्ड, हेलमेट के माध्यम से अपना बचाव करते हुए दंगाइयों पर नियंत्रण करने...
By INA News Hardoi.
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में आगामी त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने व आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने व नियंत्रण के दृष्टिगत पुलिस लाइन परेड ग्राउन्ड में रात्रि परेड/दंगा नियंत्रण का रिहर्सल कराया गया। शुक्रवार रात दंगा नियंत्रण रिहर्सल किया गया। पुलिसकर्मियों को बलवाइयों, अराजकतत्वों व पत्थरबाजों से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण उपकरण अश्रु गैस, स्टन ग्रेनेड, रबड़ बुलेट, मिर्ची बम, एंटी रायट गन आदि चलवाकर बलवा ड्रिल का अभ्यास करवाया गया।
अधिकारियों ने पत्थरबाजों द्वारा पुलिस बल पर पथराव आदि की घटना होने पर पत्थरबाजों से निपटने के लिए कैनशील्ड, हेलमेट के माध्यम से अपना बचाव करते हुए दंगाइयों पर नियंत्रण करने व पथराव के दौरान बरती जाने वालीं सावधानियों के बारे में अवगत कराया। बलवाइयों पर पुलिस की तरफ से की जाने वाली कार्रवाई को अलग-अलग टीम बनाकर प्रदर्शित किया गया।
क्षेत्राधिकारी नगर ने बताया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी ड्यूटी के दौरान दंगा निरोधी उपकरणों से लैस होकर रहेंगे। इस दौरान अफसरों ने पुलिस टीमों को आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए जमकर अभ्यास कराया। दौड़ते पुलिसकर्मी बुलेटप्रूफ जैकेट, हेलमेट, एलबो गार्ड, बॉडी प्रॉटेक्टर आदि के अलावा लाठी-डंडों और आधुनिक हथियारों से लैस थे।
What's Your Reaction?











