New Delhi: मीनू खरे बनीं पिथियन कॉंसिल ऑफ इंडिया की Vice President, डॉ. शांतनु अग्रहरि बने President
विजेंदर गोयल पिथियन कॉंसिल ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल हैं, जबकि इसके प्रेसिडेंट शांतनु अग्रहरी (IAS) हैं। हाल ही में, इस संस्था ने एक प्रेस रिलीज जारी कर अखिल भारतीय स्तर पर अपने न...
By INA News New Delhi.
पिथियन कॉंसिल ऑफ इंडिया एक संगठन है जो पारंपरिक खेलों, कला, संस्कृति, साहित्य और पारिस्थितिकी को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए कार्य करता है। यह पिथियन मूवमेंट और मॉडर्न पिथियन गेम्स के माध्यम से विभिन्न सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करता है।
Sh. Bijender Goel, Founder Secretary General of the Pythian Council of India.
भविष्य में, यह भारत की सांस्कृतिक धरोहर को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाने, पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने और कला एवं साहित्य को नई पहचान देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं का आयोजन करेगा। मीनू खरे को पिथियन कॉंसिल ऑफ इंडिया का वाइज प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है।
Also Read: Hardoi News: एसपी के निर्देशन में पुलिस बल ने परेड/दंगा नियंत्रण का रिहर्सल किया
विजेंदर गोयल पिथियन कॉंसिल ऑफ इंडिया के सेक्रेटरी जनरल हैं, जबकि इसके प्रेसिडेंट शांतनु अग्रहरी (IAS) हैं। हाल ही में, इस संस्था ने एक प्रेस रिलीज जारी कर अखिल भारतीय स्तर पर अपने नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा की है। इसमें लखनऊ की डॉ. मीनू खरे को वाइस प्रेसिडेंट के पद पर नियुक्त किया गया है, जो अपनी सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों के लिए जानी जाती हैं।
Dr. Shantanu Agrahari, IAS, PRESIDENT, PYTHIAN COUNCIL OF INDIA
उनकी इस नियुक्ति से पिथियन कॉंसिल ऑफ इंडिया को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद है। पिथियन कॉंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मॉडर्न पिथियन गेम्स के तत्वावधान में, दिसंबर माह में ग्लोबल पिथेनोवा गेम्स का आयोजन किया जा रहा है, जो विशेष रूप से दिव्यांग खिलाड़ियों और दिव्यांग कलाकारों के लिए समर्पित होगा। यह आयोजन उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर प्रदान करेगा।
What's Your Reaction?











