Hardoi News: विभिन्न मामलों में पुलिस ने 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

अतुल कुमार पुत्र सुशील निवासी मोहल्ला कासूपेट थाना बिलग्राम जनपद हरदोई द्वारा थाना बिलग्राम पर तहरीर दी गयी कि उसकी बिलग्राम चौराहा पर फल एवं जूस की दुकान है। अतुल कुमार द्वारा अप...

Apr 1, 2025 - 21:53
 0  43
Hardoi News: विभिन्न मामलों में पुलिस ने 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

By INA News Hardoi.

बीते 17 मार्च संदीप कुमार पुत्र पातीराम निवासी ग्राम जलालपुर थाना बिलग्राम जनपद हरदोई द्वारा थाना बिलग्राम पर तहरीर दी गयी थी कि अभियुक्त निशान्त पुत्र गयाप्रसाद निवासी मोहल्ला बजरिया कस्बा व थाना बिलग्राम जनपद हरदोई सहित 03 नामजद अभियुक्तगण द्वारा JCB मशीन में तेल डलवाने जाते समय संदीप कुमार के साथ गाली-गलौज एवं मारपीट कर उससे रुपये छीन लिये गये। इस सम्बन्ध में संदीप कुमार की तहरीर के आधार पर थाना बिलग्राम पर संबंधित धाराओं में मुकदमा किया गया।

Also Read: Hardoi News: हरदोई के नुमाइश मेले से गायब हुआ 9 वर्षीय किशोर मिला, पुलिस टीमें आरोपी की धर पकड में लगीं

उधर 31 मार्च को अतुल कुमार पुत्र सुशील निवासी मोहल्ला कासूपेट थाना बिलग्राम जनपद हरदोई द्वारा थाना बिलग्राम पर तहरीर दी गयी कि उसकी बिलग्राम चौराहा पर फल एवं जूस की दुकान है। अतुल कुमार द्वारा अपने फल एवं जूस के रुपये मांगने पर अभियुक्त निशान्त पुत्र गयाप्रसाद निवासी मोहल्ला बजरिया कस्बा व थाना बिलग्राम जनपद हरदोई द्वारा वादी के साथ गाली- गलौज एवं मारपीट की गयी तथा गुल्लक में रखे रुपये निकाल लिये गये।

इस सम्बन्ध में भी थाना बिलग्राम पर मुकदमा दर्ज किया गया। थाना बिलग्राम पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोगों से संबंधित नामजद अभियुक्त निशान्त पुत्र गयाप्रसाद निवासी मोहल्ला बजरिया कस्बा व थाना बिलग्राम जनपद हरदोई को छीने गये 4800/- रुपये नगदी सहित गिरफ्तार किया गया।वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है। बता दें कि 26 मार्च को थाना बिलग्राम पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 122/25 धारा 309(4)/115(2)/352/351 (3) बीएनएस व 3 ( 2 ) va/ 3 ( 1 ) ध एससी एसटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तगण अमन कुमार पुत्र गिरजाशंकर निवासी ग्राम जलालपुर थाना बिलग्राम जनपद हरदोई, उमेश पुत्र रामसनेही निवासी ग्राम आलापुर थाना बिलग्राम जनपद हरदोई (तथाकथित पत्रकार) को 3900 रुपये नगदी सहित गिरफ्तार कर न्यायालय की अभिरक्षा में भेजा जा चुका है।

  • गाली-गलौज व मारपीट के मामले में 5 गिरफ्तार

मंगलवार को नीतेश कुमार पुत्र रामकिशोर निवासी ग्राम बीकापुर थाना मल्लावां जनपद हरदोई द्वारा थाना मल्लावां पर तहरीर दी गई कि अभियुक्तगण राजेश, सरोज, रामशंकर पुत्रगण रामस्वरूप व गोविन्द पुत्र सुरेन्द्र निоगण ग्राम बीकापुर थाना मल्लावाँ हरदोई द्वारा नीतेश कुमार के पिता के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गयी।

इस संबंध में वादी की तहरीर के आधार पर थाना मल्लावां पर मु0अ0सं0 110/25 धारा 115(2)/352 /351(3) बीएनएस बनाम उपरोक्त अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया। थाना मल्लावां पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित अभियुक्तगण . राजेश, सरोज, रामशंकर पुत्रगण रामस्वरूप व  गोविन्द पुत्र सुरेन्द्र निवासीगण ग्राम बीकापुर थाना मल्लावाँ जनपद हरदोई व उपरोक्त अभियोग में प्रकाश में आयी अभियुक्ता राखी पत्नी सरोज निवासी ग्राम बीकापुर थाना मल्लावाँ जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow