Hardoi News: महिला व परिवार वालों से मारपीट करने पर पुलिस ने पकड़ा, कार्रवाई जारी
रानी की तहरीर के आधार पर थाना हरपालपुर पर महिला पुलिस चाका थाना हरपालपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान उपरोक्त अभियोग में धारा 333 बीए...
By INA News Hardoi.
बीते आठ अप्रैल को रानी देवी पत्नी हरिनन्दन निवासी ग्राम बडागांव थाना हरपालपुर जनपद हरदोई ने थाना हरपालपुर पर तहरीर दी कि अभियुक्त अर्पित पुत्र रमाकान्त निवासी ग्राम बडागांव थाना हरपालपुर हरदोई सहित कुल 04 अभियुक्तों द्वारा रानी एवं रानी के परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गयी।
Also Click: Hardoi News: ज्वेलरी व नगदी चोरी की झूठी सूचना देकर पुलिस को भरमाया, पुलिस ने की कार्रवाई
इस संबंध में रानी की तहरीर के आधार पर थाना हरपालपुर पर महिला पुलिस चाका थाना हरपालपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान उपरोक्त अभियोग में धारा 333 बीएनएस का लोप व धारा 3 (5) / 332 (ख)/109(1)/117(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी।
थाना हरपालपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित नामजद अभियुक्त अर्पित पुत्र रमाकान्त निवासी ग्राम बडागांव थाना हरपालपुर हरदोई को गिरफ्तार किया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास जारी है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
What's Your Reaction?











