Sitapur News: बैंक में पैसे निकालने आई बुजुर्ग महिला की बैंक गेट पर मौत
कहा कि पैसा मिलने में समय लगेगा। सतनू लगभग ढाई घंटे तक अपनी मां को बैंक के दरवाजे पर ठेलिया पर लेटाये रखा। वह बैंक के अंदर कई बार दौड़ कर गया। लेकिन पैसा नहीं मि...
Report: संदीप चौरसिया INA NEWS ब्यूरो sitapur।।
By INA News Sitapur.
मिश्रिख- सीतापुर: पैसा लेने आई बुजुर्ग महिला ने बैंक के दरवाजे पर दम तोड़ा नहीं मिला पैसा आप को बता दें कि भटपुर निवासी सतनू की बृद्ध मां रामकली उम्र 90 वर्ष कुछ दिनों से बीमार चल रही थी।
उनका आर्यावर्त बैंक शाखा कल्ली में 1500 रुपए जमा थे। सतनू अपनी बुजुर्ग मां रामकली को ठेलिया पर लेकर पैसा निकालने के लिए सुबह 10 बजे के करीब कल्ली चौराहा स्थित आर्यावर्त बैंक शाखा पहुंचा। वहां पर भीड़ होने के कारण सतनू ने बैंक कर्मचारियों से अपनी बुजुर्ग बीमार मां का हवाला देकर पैसा निकालने को कहा। बैंक मैनेजर ने कहा अभी भीड़ है।
Also Click: Hardoi News: महिला व परिवार वालों से मारपीट करने पर पुलिस ने पकड़ा, कार्रवाई जारी
पैसा मिलने में समय लगेगा। सतनू लगभग ढाई घंटे तक अपनी मां को बैंक के दरवाजे पर ठेलिया पर लेटाये रखा। वह बैंक के अंदर कई बार दौड़ कर गया। लेकिन पैसा नहीं मिला तब तक उनकी मां ने दम तोड़ दिया। सतनू का आरोप है। कि पैसा मिल जाता तो इलाज के अभाव से हमारी मां की मृत्यु न होती उनकी जान बच जाती।
आर्यावर्त बैंक शाखा कल्ली बैंक मैनेजर भूपेंद्र कुमार ने बताया कि राम कली पैसा लेने जो महिला आई थी। वो काफी पहले से ही बुजुर्ग थी। जब कि हमारे यहां कोई वाउचर नहीं लगाया था। जब तक हमको सूचना मिली तब तक इन्होंने बाहर ही दम तोड़ दिया।
What's Your Reaction?











