Hardoi News: गाली-गलौज व मारपीट के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया
विनीत की तहरीर के आधार पर थाना बेहटा गोकुल पर मु0अ0सं0 103/25 धारा 115 ( 2 ) / 351 (3)/118 (1) बीएनएस बनाम उपरोक्त नामजद अभियुक्तगण पंजीकृत किया....
By INA News Hardoi.
सोमवार को विनीत कुमार पुत्र स्व0 जगदीश कुमार रैदास निवासी ग्राम नेमापुर चन्दूपुर खैराई थाना बेहटा गोकुल जनपद हरदोई द्वारा थाना बेहटा गोकुल पर तहरीर दी कि अभियुक्त रामनरेश पुत्र मगरे निवासी ग्राम नेमापुर चन्दूपुर खैराई थाना बेहटा गोकुल जनपद हरदोई सहित 04 अभियुक्तों द्वारा विनीत व विनीत के भाई के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गई।
Also Click: Lucknow News: योगी (Yogi) का बुलडोजर शक्ति और सख्ती का है प्रतीक- असीम अरुण
इस संबंध में विनीत की तहरीर के आधार पर थाना बेहटा गोकुल पर मु0अ0सं0 103/25 धारा 115 ( 2 ) / 351 (3)/118 (1) बीएनएस बनाम उपरोक्त नामजद अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया। थाना बेहटा गोकुल पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त रामनरेश पुत्र मगरे निवासी ग्राम नेमापुर चन्दूपुर खैराई थाना बेहटा गोकुल जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास जारी है। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
What's Your Reaction?











