Hardoi News: 922 वाहनों का चालान व 29 वाहनों को सीज किया, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर बड़ी कार्यवाही
सोमवार को जनपद पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार आव....
By INA News Hardoi.
पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान जिसके अंतर्गत “दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों (जैसे:- दो पहिया वाहन को बिना हेलमेट चलाना, दो पहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाना, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग न करना, नशे की हालत में वाहन चलाना आदि) के प्रति जागरुक करना है।
Also Click: Hardoi News: गाली-गलौज व मारपीट के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया
इसी क्रम में सोमवार को जनपद पुलिस द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए कुल - 922 वाहनों का चालान व 29 वाहनों को सीज किया गया एवं प्रवर्तन की कार्यवाही की गयी। ई- रिक्शा चालकों को पम्पलेट वितरित कर यातायात नियमों के सम्बन्ध में जागरूक किया गया।
प्रवर्तन की कार्यवाही का विवरण:-
1. हेलमेट- 884
2. सीट बेल्ट- 18
3. नो पार्किंग- 23
4. तीन सवारी - 81
5. ड्राइविंग लाइसेंस - 189
6. गलत दिशा में चलने वाले वाहन - 139
7. गलत नंबर प्लेट- 72
8. बिना बीमा के वाहन चालको के विरुद्ध कार्यवाही - 59
9. कुल शमन शुल्क- 17,41,800
What's Your Reaction?