Hardoi News: कृषि विभाग द्वारा किया जा रहा गोष्ठी/जागरूकता अभियान।
कृषि विभाग के कर्मचारियों के माध्यम से 1296 ग्राम पंचायतों मे चूहा एवं छछूदर से लगने वाली स्कबटाइफस एवं लैप्टोस्पोरोसिस नामक बिमारी ...
Hardoi News: जिला कृषि रक्षा अधिकारी विनीत कुमार ने बताया है कि वर्तमान समय मे कृषि विभाग द्वारा संचारी रोग नियंत्रण अभियान अन्तर्गत कृषि विभाग के कर्मचारियों के माध्यम से 1296 ग्राम पंचायतों मे चूहा एवं छछूदर से लगने वाली स्कबटाइफस एवं लैप्टोस्पोरोसिस नामक बिमारी की रोग थाम हेतु गोष्ठी/जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
शासन द्वारा 01 से 30 अप्रैल 2025 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चालाने का आदेश दिया गया है। चूहे एवं छछूदर वाइरस-बैक्टेरिया फैलाने के साथ ही घरो-फसलों को भी नुकसान पहुंचाते है। कर्मचारी इन गोष्ठियों मे किसानों को चूहों एवं छछूदर-वाइरस बैक्टेरिया फैलाने की जानकारी देकर चूहे/छछंदर के रोकथाम की जानकारी दी जा रही है तथा छः दिवसीय चूहा नियंत्रण का कियान्वयन, किसानों को चूहों के बिलों को बन्द करके चिन्हित करे।
दूसरे दिन जो बिल खुला मिले उसमे बिना जहर मिला 1 ग्राम सरसों का तेल तथा 48 भाग भुने चने के दाने मिलाकर बिलों मे रखे। तथा प्रति दिन बिलों का निरीक्षण करे, मरे हुये चूहों को एकत्र करके जमीन दबा देना चाहिये।
What's Your Reaction?









