Hardoi News: हीटवेव से बचाव के लिए किसानो हेतु एडवाइजरी, पढ़ें पूरी खबर। 

जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सतीश चंद्र पाठक ने समस्त किसान भाइयो को सूचित किया है कि वर्तमान मे हीटवेव (लू) का प्रकोप जारी है ...

Apr 29, 2025 - 14:14
 0  37
Hardoi News: हीटवेव से बचाव के लिए किसानो हेतु एडवाइजरी, पढ़ें पूरी खबर। 

Hardoi News: जिला कृषि अधिकारी डॉ0 सतीश चंद्र पाठक ने समस्त किसान भाइयो को सूचित किया है कि वर्तमान मे हीटवेव (लू) का प्रकोप जारी है जिससे फसलों एवं स्वयं को बचाने हेतु उपाय किया जाना हितकर होगा लू के मौसम में फसलें झुलसने का खतरा रहता है, इससे फसल को बचाने के लिये मल्चिंग एक बेहतरीन उपाय है। मल्चिंग के माध्यम से खेत में वास्पोत्सर्जन को रोककर नमीं को बनाये रखा जा सकता है, मल्चिंग के रूप में फसल अवशेष जैसे-घास-फूस, पुआल, सूखी पत्तियाँ, मल्च शीट आदि से ढककर छोटे पौधों को तेज धूप व लू के प्रकोप से बचाया जा सकता है। 

सिचाई हमेशा सुबह या शाम के समय करना चाहिए। ड्रिप या स्प्रिंकलर विधि से सिचाई करें ताकि पानी का वाष्पीकरण कम हो मिटटी में नमी बनी रहे। संवेदनशील फसलों (जैसे सब्जियां, फूल आदि) के लिय शेड नेट (जाली) का प्रयोग करें। मिट्टी को ढककर रखें जैसे कवर क्राप या अवशेषो से ताकि नमी बनी रहे। लू एवं गर्मी प्रतिरोधी फसलें जैसे-बाजरा, मूंग चुने और बुवाई का समय समायोजित करें।

मौसम पूर्वानुमान पर नजर रखें और स्थानीय कृषि विभाग की सलाह लें स्थानीय मौसम अपडेट के लिये रेडियो, टी.वी या मोबाइल एप जैसे, दामिनी, मेघदूत, किसान सुविधा एप का उपयोग करें स्वयं डिहाइडेसन से बचने के लिय पर्याप्त पानी और नमक चीनी युक्त पेय (जैसे नीबू पानी ओ०आर०एस०) का घोल पीते रहें। हल्के ढीले और हल्के रंग के सूती कपडे पहने सिर को टोपी गमछा या छतरी से ढके। दोपहर 12 बजे से 3 बजे बाहर काम करने से बचे कार्य स्थल पर अस्थाई छाया (टेंट पेड) व्यवस्था करे खेत को खाली न छोडे।

Also Read- Hardoi News: कृषि विभाग द्वारा किया जा रहा गोष्ठी/जागरूकता अभियान।

फसल कटाई के बाद खाली खेत में ग्रीष्म कालीन गहरी जुताई अवश्य करें। जुताई पूर्ण कर खेत को खुला छोड़ दे ताकि मृदा में हानिकारक कीटो के अण्डे बच्चे रोगजनक एवं खरपतवार के बीज आदि नष्ट हो जाए। माह अप्रेल एवं मई में मिट्टी का नमूना लेने हेतु सबसे उपयुक्त समय होता है खेत से मृदा नमूना इकठठा करे तथा परीक्षण हेतु जनपदीय मृदा प्रयोगशाला हरदोई कार्यालय से समपर्क करे। मिट्टी की जाँच के उपरान्त फसल में संस्तुत मात्रा के अनुसार ही उर्वरक एवं कृषि रक्षा रसायनों का प्रयोग करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।