Hardoi News: लडकी को भगा ले जाने के आरोप में पुलिस ने पकड़ा
स्थानीय पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के धारा 64 (1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट ...
By INA News Hardoi.
30 अगस्त 2024 को महिला द्वारा थाना बिलग्राम पर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त सुमित कुमार पुत्र रामपाल निवासी ग्राम मकरन्दपुर ताराचन्द थाना भगोरा जनपद बरेली सहित 03 अन्य नामजद अभियुक्तगण द्वारा उसकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गये। इस संबंध में महिला की तहरीर के आधार पर थाना बिलग्राम पर मु0अ0सं0 419/24 धारा 87 / 137 (2) बीएनएस बनाम नामजद अभियुक्तगण उपरोक्त पंजीकृत किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के धारा 64 (1) बीएनएस व 3/4 पॉक्सो एक्ट की वृद्धि की गयी। थाना बिलग्राम पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त सुमित कुमार पुत्र रामपाल निवासी ग्राम मकरन्दपुर ताराचन्द थाना भगोरा जनपद बरेली को गिरफ्तार किया गया। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
What's Your Reaction?











