Hardoi News: मां की डांट से क्षुब्ध होकर बिना बताए चले जाने वाले किशोर ने पुलिस ने सकुशल ढूंढा

प्रार्थिनी द्वारा अपने 14 वर्षीय पुत्र को दोपहर में खेलने के लिये डांट फटकार दिया, जिससे नाराज होकर उनका पुत्र घर से बिना बताये कही चला गया तथा काफी खोजबीन के बाद भी को...

By INA News Desk
Apr 10, 2025 - 21:32
48 Views
Hardoi News: मां की डांट से क्षुब्ध होकर बिना बताए चले जाने वाले किशोर ने पुलिस ने सकुशल ढूंढा

By INA News Hardoi.

बीते बुधवार एक महिला द्वारा थाना शाहाबाद पर सूचना दी गयी कि प्रार्थिनी द्वारा अपने 14 वर्षीय पुत्र को दोपहर में खेलने के लिये डांट फटकार दिया, जिससे नाराज होकर उनका पुत्र घर से बिना बताये कही चला गया तथा काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चल सका। इस सूचना पर गुमशुदा बच्चे की शीघ्र एवं सकुशल बरामदगी हेतु पुलिस टीम को लगाया गया।

Also Read: Hardoi News: हाई स्कूल में दूसरे से परीक्षा दिलवाने वाला परीक्षार्थी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक, जनपद हरदोई द्वारा जनपद में अपहृत/गुमशुदा बच्चों / बालकों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन स्माईल " के क्रम में थाना शाहाबाद पर गठित पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बच्चे के संबंध में स्थानीय व्यक्तियों / सोशल मीडिया आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार किया गया। प्राप्त सूचना के आधार पर उक्त गुमशुदा बच्चे को आंझी रेलवे स्टेशन थाना शाहाबाद के निकट से सकुशल बरामद किया गया एवं विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए परिजनों को सुपुर्द किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow