Hardoi News: गाली-गलौज व मारपीट के मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

इस संबंध में मनोज की तहरीर के आधार पर थाना बेहटा गोकुल पर 07 नामजद अभियुक्तगण के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। थाना बेहटा गोकुल पुलिस द्वारा उपरोक्त अ...

Apr 28, 2025 - 22:14
 0  40
Hardoi News: गाली-गलौज व मारपीट के मामले में पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया

By INA News Hardoi.

सोमवार को मनोज कुमार सिंह पुत्र राघवेन्द्र सिंह निवासी ग्राम कोडरा सरैया थाना बेहटा गोकुल जनपद हरदोई ने थाना बेहटा गोकुल पर तहरीर दी गई कि अभियुक्तगण त्रिपुरेश, बालाजी पुत्रगण चंद्रप्रकाश निवासीगण ग्राम कोडरा सरैया थाना बेहटा गोकुल हरदोई सहित कुल 07 अभियुक्तों द्वारा मनोज एवं मनोज के परिवार के सदस्यों के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गयी।

Also Click: Hardoi News: दिल्ली से गायब हुआ बच्चा जहानी खेड़ा में मिला, पुलिस ने सकुशल परिजनों को सौंपा

इस संबंध में मनोज की तहरीर के आधार पर थाना बेहटा गोकुल पर 07 नामजद अभियुक्तगण के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। थाना बेहटा गोकुल पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित नामजद अभियुक्त त्रिपुरेश पुत्र चंद्रप्रकाश, बालाजी पुत्र चंद्रप्रकाश निवासीगण ग्राम कोडरा सरैया थाना बेहटा गोकुल हरदोई को गिरफ्तार किया गया। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास जारी है। अन्य आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow