Hardoi News: DM की अध्यक्षता में हुई ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग की बैठक
मनरेगा की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि लाभार्थियों में शासनादेश के अनुरूप महिला सहभागिता सुनिश्चित की जाये। गावों में औसतन एक अमृत सरोवर का विकास किया जाये। अच्छा कार्य कर...

By INA News Hardoi.
विवेकानंद सभागार में DM मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग की बैठक हुई। DM ने कहा कि सभी गौशालाओं में कैमरों की पूर्ण सक्रियता सुनिश्चित की जाये। प्रत्येक गौशाला में कम से कम चार कैमरे अवश्य लगवाए जाएं। सभी कैमरों को जनपद स्तरीय कंट्रोल रूम से लिंक कराना सुनिश्चित किया जाये। जीरो पावर्टी में चिन्हित परिवारों का सत्यापन कार्य जल्द पूरा कराया जाये। परिवारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से संतृप्त कराया जाये। प्रधानमंत्री आवास योजना के सर्वे व सत्यापन का कार्य तय सीमा में कराया जाये।
एनआरएलएम की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि लक्ष्य के अनुरूप समूहों का गठन कराया जाये। समूह गठन में ग्राम पंचायत की आबादी को ध्यान में रखा जाये। समूहों के खाते खुलवाए जाएं। लापरवाही करने वाले बीएमएम की जवाबदेही तय की जाये। मनरेगा की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि लाभार्थियों में शासनादेश के अनुरूप महिला सहभागिता सुनिश्चित की जाये। गावों में औसतन एक अमृत सरोवर का विकास किया जाये।
Also Click: Lucknow News: मथुरा को मिला 'कृष्ण लोक': उत्तर प्रदेश का नवीनतम वेस्ट-टू-वंडर थीमैटिक पार्क
अच्छा कार्य करने वाले खण्ड विकास अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाये। प्रत्येक ग्राम सचिवालय की सक्रियता सुनिश्चित की जाये। निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थलों का का कार्य बारिश से पहले पूर्ण किया जाये। 15वे वित्त के अंतर्गत कार्य कराते हुए व्यय ससमय कराया जाये।
पंचायत सहायकों के रिक्त पदों को भरने की कार्रवाई जल्द पूरी की जाये। फेमिली आईडी बनाने का अवशेष कार्य जल्द पूरा किया जाये। फेमिली आईडी की गति बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार प्रसार किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?






