Hardoi News: सांडी विधायक प्रभाष कुमार व ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह ने दिव्यांगों को ट्राई साईकिल सहित कई सहायता उपकरण बांटे
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग हरदोई द्वारा आयोजित दिव्यांगजन हेतु ट्राई साईकिल एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में साण्डी ब्लॉक में उपस्थित होकर पात्र व्यक्तियों को ट्राई....
By INA News Hardoi.
सोमवार को ब्लॉक सांडी के प्रांगण में विधायक प्रभाष कुमार एवं ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह राजपूत की गरिमामयी उपस्थिति में दिव्यांगजनों को 51 ट्राई साईकिल, 5 स्मार्ट कैंन, 05 वाकिंग स्टिक, 20 हियरिंग एड आदि उपकरणों का वितरण किया गया।
दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग हरदोई द्वारा आयोजित दिव्यांगजन हेतु ट्राई साईकिल एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में साण्डी ब्लॉक में उपस्थित होकर पात्र व्यक्तियों को ट्राई साईकिल व अन्य सहायक उपकरण वितरित कर स्वास्थ विभाग द्वारा लगाए गए कैम्प का भी परीक्षण किया।
विधायक ने कहा कि निश्चित भारतीय जनता पार्टी की सरकार समाज के अंतिम पायदान पर खड़े हुए व्यक्ति तक लाभ पहुंचा रही है। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी, खंड विकास अधिकारी सांडी, साण्डी ब्लॉक के प्रमुख अनिल सिंह राजपूत, ब्लॉक के बीडीओ उदय दुबे, प्रधान, पार्टी के सम्मानित पदाधिकारी सहित दिव्यांग विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?











