Hardoi News: 'एक देश एक चुनाव' विषय पर सामाजिक संगठनों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 7 अप्रैल को लखनऊ में- मुकुल सिंह आशा 

कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव का विचार देश व प्रदेश के अंदर एक समग्र जन आंदोलन बने इस परिपेक्ष में सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित प्रदेश सम्मेलन को मुख्यमंत्री योगी आदित्य....

Apr 3, 2025 - 21:19
 0  30
Hardoi News: 'एक देश एक चुनाव' विषय पर सामाजिक संगठनों का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन 7 अप्रैल को लखनऊ में- मुकुल सिंह आशा 
मुकुल सिंह आशा

रिपोर्ट: अम्बरीष कुमार सक्सेना

By INA News Hardoi.

हरदोई: 'एक देश एक चुनाव' विषय पर समागम 7 अप्रैल को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सामाजिक संगठनों एनजीओ का एक प्रदेश स्तरीय सम्मेलन हो रहा है, जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं। यह जानकारी देते हुए हरदोई भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक मुकुल सिंह आशा ने सभी सामाजिक संगठनों एनजीओ के साथियों से अनुरोध किया कि आप भाजपा कार्यकर्ता 7 अप्रैल को दोपहर 3:00 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान लखनऊ में पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी के विचारों को सुने और 'एक देश एक चुनाव' अभियान में जुड़कर भारत देश को मजबूत करने में सहयोग करें।भाजपा नेता मुकुल सिंह आशा ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव का विचार देश व प्रदेश के अंदर एक समग्र जन आंदोलन बने इस परिपेक्ष में सामाजिक संगठनों द्वारा आयोजित प्रदेश सम्मेलन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संबोधित करेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow