Hardoi News: सांडी ब्लॉक मुख्यालय पर टेबलेट वितरण एवं निपुण सम्मान समारोह आयोजित
विशिष्ट अतिथि बीडीओ श्री दुबे ने कहा कि शिक्षक बच्चों की प्रतिभा निखारने में अहम भूमिका निभाते हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावक व शिक्षक दोनों ...
Report: अभिषेक त्रिवेदी
By INA News Hardoi.
सांडी- हरदोई: सोमवार को ब्लाक सभागार में टैबलेट वितरण एवं निपुण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख अनिल सिंह राजपूत, विशिष्ट अतिथि बीडीओ उदयवीर दुबे एवं खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन व मां शारदा के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
जूनियर व कम्पोजिट विद्यालयों के साथ प्रथम चरण में छूटे हुए प्राथमिक विद्यालयों में 91 टैबलेट दिए गए। वहीं निपुण सम्मान समारोह में विकास खण्ड के 37 विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बोलते हुऎ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख राजपूत ने कहा कि शिक्षा जीवन का आधार है। वर्तमान समय में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों की दशा एवं दिशा में व्यापक सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। सरकर भी कायाकल्प आदि योजनाओं के माध्यम से विद्यालयों की तस्वीर बदलने में लगी हुई है।
Also Click: Hardoi News: खबर का असर: नीलम नदी पर अधूरे पुल का निर्माण कार्य शुरू, जनता में हर्ष की लहर
विशिष्ट अतिथि बीडीओ श्री दुबे ने कहा कि शिक्षक बच्चों की प्रतिभा निखारने में अहम भूमिका निभाते हैं। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अभिभावक व शिक्षक दोनों का सहयोग आवश्यक है। खंड शिक्षा अधिकारी श्री कुमार ने कहा कि शिक्षक बच्चों के साथ आत्मीय व्यवहार रखें व समय-समय पर अभिभावकों से संपर्क भी करते रहें जिससे बच्चों का विद्यालय के प्रति जुड़ाव बना रहे हैं।
इस अवसर पर शिक्षक संजय शुक्ला, मो.अफ़ज़ाल, अजीत शुक्ला, पुष्पेंद्र शुक्ला, राजेश शर्मा, मुकीद बेग, सर्व दमन सिंह, दुर्गेश तिवारी, अनीश कुमार सत्येंद्र कुमार, तेज बहादुर, शेरपाल, प्रांजुल तिवारी, गौरव गुप्ता, अमन श्रीवास्तव, प्रभाकर मिश्र, नवनीत कुमार, हिमांशु सैनी, अनुराग तिवारी, संतोष देवी, शाहीन अख्तर, नीलम वर्मा, शुभा वर्मा, दिव्या अवस्थी, नीलम भारद्वाज, रवि प्रताप सिंह, अनुज कुमार, ललित त्रिपाठी, विकास शर्मा, सुनील कुमार व धीरेन्द्र कुमार आदि रहे।
What's Your Reaction?











