Hardoi News: हरदोई में दहेज हत्या मामले में टडियावां पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

टडियावां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य अभियुक्तों, नीरज पुत्र अशोक और किरन पत्नी अशोक, निवासी फकीराबाद, मजरा अंगोलपुर, को गिरफ्तार कर लिया। शेष चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी....

By INA News Desk
May 11, 2025 - 23:53
42 Views
Hardoi News: हरदोई में दहेज हत्या मामले में टडियावां पुलिस ने दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

By INA News Hardoi.

हरदोई जिले के थाना टडियावां में बीते शनिवार अशोक कुमार, निवासी ग्राम खटेली, थाना पिहानी ने तहरीर दी कि उनकी पुत्री की दहेज की मांग को लेकर मारपीट और प्रताड़ना की गई, जिसके बाद उसे फांसी लगाकर मार दिया गया। इस मामले में थाना टडियावां पर मुकदमा संख्या 188/25, धारा 85/80(2)/352 बीएनएस और 3/4 डीपी एक्ट के तहत छह नामजद अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

Also Click: मातृ दिवस 2025: हरदोई में "सृजनहार: अविरल नेह धारा" सम्मान समारोह ने नारी शक्ति और मातृत्व को किया गौरवान्वित

टडियावां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो मुख्य अभियुक्तों, नीरज पुत्र अशोक और किरन पत्नी अशोक, निवासी फकीराबाद, मजरा अंगोलपुर, को गिरफ्तार कर लिया। शेष चार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उप-निरीक्षक अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल रामशब्द, और महिला कांस्टेबल ईश्वरी शामिल थे। मामले में अन्य आवश्यक कानूनी कार्यवाही जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow