Hardoi News: हरदोई में पॉक्सो एक्ट के तहत हरियावां पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार
हरियावां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त अम्माद उर्फ हम्माद को ग्राम लालपुरवा, मजरा रारा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष वीर ....
By INA News Hardoi.
हरदोई जिले के थाना हरियावां में 9 मई 2025 को एक महिला ने तहरीर दी कि अभियुक्त अम्माद उर्फ हम्माद पुत्र जैनुल, निवासी ग्राम लालपुरवा, मजरा रारा, ने उनकी नाबालिग पुत्री के साथ गलत कार्य किया। इस मामले में थाना हरियावां पर मुकदमा संख्या 88/25, धारा 65(1)/115(2)/351(3)/352 बीएनएस और 3/4(2) पॉक्सो एक्ट के तहत अभियुक्त के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
हरियावां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त अम्माद उर्फ हम्माद को ग्राम लालपुरवा, मजरा रारा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष वीर बहादुर, उप-निरीक्षक राजेश कुमार चौधरी, और कांस्टेबल सौरभ कुमार शामिल थे। मामले में आवश्यक कानूनी कार्यवाही प्रचलित है।
What's Your Reaction?











