Hardoi News: शादी समारोह में गई महिला के घर में चोरी, पुलिस जाँच में जुटी

उसी रात्रि को गाँव के ही जगदेव सिंह पुत्र अनिरुद्ध सिंह,रामसिंह उर्फ़ रोहित व प्रेम सिंह उर्फ़ मोहित पुत्रगण जगदेव सिंह ने घर का ताला तोड़कर बक्से में रखे ज़ेवर एक सोने की जंजी...

By INA News Desk
Feb 26, 2025 - 22:40
57 Views
Hardoi News: शादी समारोह में गई महिला के घर में चोरी, पुलिस जाँच में जुटी
प्रतीकात्मक चित्र

By INA News Hardoi.

हरदोई: शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के शर्मा गाँव निवासी एक महिला ने पड़ोसियों पर घर में रखे ज़ेवर चोरी का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है,तहरीर मिलते ही स्थानीय पुलिस ने महिला के घर पहुंचकर जाँच-पड़ताल की। रामदेवी पत्नी स्व0 गोवर्धन सिंह ने बताया कि 24 फ़रवरी को वह विलालपुर गाँव में एक शादी समारोह में गई थी।

Also Read: Hardoi News: महिलाएं पुरुषों से कई कदम आगे समूह बनाकर दे रहीं अपनों को आर्थिक मजबूती

उसी रात्रि को गाँव के ही जगदेव सिंह पुत्र अनिरुद्ध सिंह,रामसिंह उर्फ़ रोहित व प्रेम सिंह उर्फ़ मोहित पुत्रगण जगदेव सिंह ने घर का ताला तोड़कर बक्से में रखे ज़ेवर एक सोने की जंजीर, झुमकी, विछुआ चांदी का,पायल व 50 हजार रुपए चोरी कर लिए। ज़ब वह बापस आई तो पता चला,बिपक्षियों का मकान पास में ही है, वह घर अक्सर आते-जाते हैं, कभी कभी छत पर भी बैठते हैं। ज़ब उसने चोरी की सुचना डायल 112 पर दी तो पुलिस के आने पर उक्त बिपक्षी भाग गये। बहीं महिला की तहरीर मिलने के बाद कोतवाली पुलिस पुरे मामले की छानबीन में जुट गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow