Hardoi News: दो लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, गंभीर रूप से हुए जख्मी

शनिवार को बीजीआरएम इंटर कॉलेज के खेल मैदान के पास मधुमक्खियों ने बकरियों के पत्ता तोड़ रहे दो लोगों पर हमला बोल दिया। परिजनों को जानकारी मिलते ही दोनों को बेहोशी हा...

By INA News Desk
Feb 23, 2025 - 21:07
63 Views
Hardoi News: दो लोगों पर मधुमक्खियों ने किया हमला, गंभीर रूप से हुए जख्मी
प्रतीकात्मक चित्र
Advertisement
Advertisement

By INA News Hardoi.

बिलग्राम: मोहल्ला कासूपेट निवासी अनीस (50) अपनी बकरियों के लिए चारा लेने गए थे। कॉलेज के खेल मैदान के पास पेड़ से पत्ते तोड़ रहे थे। पत्ते तोड़ते समय पेड़ पर ही लगा मधुमक्खियों का छत्ता हिल गया।

मधुमक्खियों ने अनीस पर हमला बोल दिया, जिससे वह जख्मी हो गया। नगर में मधुमक्खियों के काटने से किशोर समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Also Read: Hardoi News: सडक हादसे में दूल्हे के चाचा समेत 2 की मौत, खुशियां मातम में तब्दील

शनिवार को बीजीआरएम इंटर कॉलेज के खेल मैदान के पास मधुमक्खियों ने बकरियों के लिए पत्ता तोड़ रहे दो लोगों पर हमला बोल दिया। परिजनों को जानकारी मिलते ही दोनों को बेहोशी हालत में अस्पताल ले जाया गया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। बताया गया कि उसी समय मोहल्ला कासूपेट निवासी मोहसिन (13) भी साइकिल से कहीं जा रहा था। मधुमक्खियों ने उसे भी काटा। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement