Hardoi News: सडक हादसे में दूल्हे के चाचा समेत 2 की मौत, खुशियां मातम में तब्दील

कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि युवकों के पास मिले मोबाइल की मदद से दोनों की पहचान की गई। मृतक सर्वेंद्र डाला चालक थे और श्यामा कुमार मजदूरी क....

By INA News Desk
Feb 23, 2025 - 21:01
145 Views
Hardoi News: सडक हादसे में दूल्हे के चाचा समेत 2 की मौत, खुशियां मातम में तब्दील

By INA News Hardoi.

पिहानी: एक सडक हादसे में दूल्हे के चाचा समेत 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी, घटना से परिवार की खुशियां मातम में तब्दील हो गयी। शुक्रवार की शाम कल्याणी गांव के अमन की बरात मदरवां के मजरा बिरमाखेड़ा गई थी।

अमन के रिश्ते के चाचा सर्वेंद्र सक्सेना (25) अपने साथी गांव के ही श्यामा कुमार (30) के साथ बाइक से जा रहे थे। रात करीब 10 बजे पिहानी-हरदोई मार्ग पर दिलशाद धर्मकांटा के पास किसी अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। मृतकों में दूल्हे के चाचा भी शामिल हैं।

Also Read: Hardoi News: दीवार गिरने से 6 लोग घायल, अंतिम संस्कार में शामिल होने आये थे

कोतवाल विद्या सागर पाल ने बताया कि युवकों के पास मिले मोबाइल की मदद से दोनों की पहचान की गई। मृतक सर्वेंद्र डाला चालक थे और श्यामा कुमार मजदूरी करते थे। सर्वेंद्र चार भाइयों में दूसरे नंबर और श्यामा कुमार छह भाइयों में पांचवें स्थान पर थे।

हादसा के बाद चालक वाहन से भाग गया। हादसा में सर्वेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि श्यामा कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल को पुलिस अस्पताल लेकर आई, जिसे भी चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow