Hardoi News: हरदोई के मल्लावां में ‘ऑपरेशन स्माईल’ के तहत गुमशुदा बच्चा सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा
पुलिस अधीक्षक, जनपद हरदोई के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन स्माईल” अभियान के तहत पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्र...
By INA News Hardoi.
हरदोई : थाना मल्लावां पुलिस ने “ऑपरेशन स्माईल” अभियान के तहत एक 10 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया।बीते रविवार एक व्यक्ति ने थाना मल्लावां में सूचना दी कि उनका 10 वर्षीय पुत्र बिना बताए घर से कहीं चला गया है और काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। इस सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना मल्लावां पुलिस ने बच्चे की बरामदगी के लिए विशेष टीम गठित की।
Also Click: Hardoi News: हरदोई के कासिमपुर में दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी के आभूषण, मोबाइल और नकदी बरामद
पुलिस अधीक्षक, जनपद हरदोई के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन स्माईल” अभियान के तहत पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया। प्राप्त सूचनाओं के आधार पर बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया और विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
पुलिस टीम का विवरण:
- महिला उप-निरीक्षक नेहा, थाना मल्लावां, जनपद हरदोई
- कांस्टेबल अंकित गुप्ता, थाना मल्लावां, जनपद हरदोई
- कांस्टेबल नकुल तेवतिया, थाना मल्लावां, जनपद हरदोई
- महिला कांस्टेबल शिवानी सिंह, थाना मल्लावां, जनपद हरदोई
पुलिस ने जनता से अपील की है कि बच्चों की सुरक्षा के प्रति सतर्क रहें और किसी भी बच्चे के गुमशुदा होने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने में सूचना दें।
What's Your Reaction?









