Hardoi News: हरदोई के हरपालपुर में गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त शालू सिंह गिरफ्तार
बीते 27 अप्रैल 2025 को थाना प्रभारी अरवल द्वारा शालू सिंह सहित तीन अभियुक्तों के खिलाफ आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त ...
By INA News Hardoi.
हरदोई : थाना हरपालपुर पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम के तहत वांछित अभियुक्त शालू सिंह, पुत्र उदय प्रताप सिंह, निवासी ग्राम पलिया, थाना हरपालपुर, जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया है।
बीते 27 अप्रैल 2025 को थाना प्रभारी अरवल द्वारा शालू सिंह सहित तीन अभियुक्तों के खिलाफ आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में थाना अरवल पर मुकदमा संख्या 91/25, धारा 2/3 गैंगस्टर अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
Also Click: Hardoi News: हरदोई के मल्लावां में ‘ऑपरेशन स्माईल’ के तहत गुमशुदा बच्चा सकुशल बरामद, परिजनों को सौंपा
हरपालपुर पुलिस ने जांच के दौरान अभियुक्त शालू सिंह को गिरफ्तार कर लिया। शेष दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के सार्थक प्रयास जारी हैं। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
- नाम: शालू सिंह, पुत्र उदय प्रताप सिंह
- पता: ग्राम पलिया, थाना हरपालपुर, जनपद हरदोई
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
- मुकदमा संख्या 314/23, धारा 457/380/411 भादवि, थाना अरवल, जनपद हरदोई
- मुकदमा संख्या 315/23, धारा 380/411 भादवि, थाना अरवल, जनपद हरदोई
- मुकदमा संख्या 316/23, धारा 380/411 भादवि, थाना अरवल, जनपद हरदोई
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
- प्रभारी निरीक्षक बालकृष्ण मिश्र, थाना हरपालपुर, जनपद हरदोई
- उप-निरीक्षक अब्दुल मोहिद, थाना हरपालपुर, जनपद हरदोई
- कांस्टेबल अजय कुमार, थाना हरपालपुर, जनपद हरदोई
पुलिस ने जनता से अपील की है कि समाज विरोधी गतिविधियों की सूचना तुरंत नजदीकी थाने में दें ताकि ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा सके।
What's Your Reaction?











