हरदोई: अब नितिन साथ हैं... डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जिले के 'नरेश' के राजनीतिक कसीदे पढ़े

आगे कहा कि इन दिनों चहुं ओर दिल्‍ली विधानसभा चुनाव का शोर है। पर, भाजपा ने इसे अस्मिता का इस हद तक प्रश्न बना लिया है, पार्टी नेता दिल्‍ली के बहुत दूर भी जोर लगा रहे हैं, ताकि अबकी दिल्ली दूर नहीं रहे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 22 और 24 में यूपी विजय और उप चुनाव में जीत,...

By INA News Desk
Jan 13, 2025 - 22:07
267 Views
हरदोई: अब नितिन साथ हैं... डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जिले के 'नरेश' के राजनीतिक कसीदे पढ़े

By INA News Hardoi.

7 कालिदास मार्ग का दरवाजा कार्यकर्ता के लिए सदा खुला है। अफसरों को भी खुले मंच से कहता हूं, कार्यकर्ता की कोई नहीं सुने उसे बर्दाश्त नहीं करता। नितिन से कहा, कार्यकर्ता का अपमान अस्वीकार्य, राजनीति में यही भाव होना चाहिए। इसी भाव से 7 से अब तक डबल इंजन की सरकार है। सपा बसपा की अदला बदली का फैशन था। शनिवार को हरदोई पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने यह बातें खुले मंच से कहीं। इससे पहले उन्होंने जिले के नामी अग्रवाल परिवार के पक्ष में कसीदे पढ़े। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि नरेश अग्रवाल सही कह रहे थे, 7 में हरदोई सदर सीट बची रह गई थी। अब नितिन साथ हैं। केशव ने अपनी राजनीतिक यात्रा का जिक्र किया। अग्रवाल परिवार को तभी साथ आना चाहिए था। अब वह भाजपा परिवार में हैं और पार्टी उनका सम्मान हर हाल में बनाए रखेगी। नितिन की जानकारी की प्रशंसा करते कहा, विपक्ष में रहते उनके सवाल हमारे मंत्रियों को परेशान करते थे। इसीलिए तब खुशी हुई जब नरेश के साथ नितिन हमारे दल से जुड़ गए। बोले, नितिन कह रहे थे उनका विरोध होता, तो विरोध ताकतवर का होता है।आगे कहा कि इन दिनों चहुं ओर दिल्‍ली विधानसभा चुनाव का शोर है। पर, भाजपा ने इसे अस्मिता का इस हद तक प्रश्न बना लिया है, पार्टी नेता दिल्‍ली के बहुत दूर भी जोर लगा रहे हैं, ताकि अबकी दिल्ली दूर नहीं रहे। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने 22 और 24 में यूपी विजय और उप चुनाव में जीत, हरियाणा की हैट्रिक और महाराष्ट्र में ऐतिहासिक प्रदर्शन का जिक्र करते हुए दिल्ली पर कहा कि राष्ट्रीय राजधानी को जन सुविधाओं की कसौटी पर खरा बनाने का माद्दा केवल भाजपा में है। पीएम मोदी के विजन की बराबरी दूसरा नहीं कर सकता। उप मुख्यमंत्री ने कहा, अगर यहां के लोग चाहते हैं कि उनके लोगों को सुविधा संपन्न दिल्‍ली मिले तो नाते-रिश्तेदार को फोन कर कमल खिलाने को कहना। भ्रष्टाचार में किसी को नहीं बख्शा जाएगा, सही काम करने वालों को छेड़ा नहीं जाएगा और गलत काम करने वालों को छोड़ा नहीं जाएगा। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पीआर राशि के उपयोग पर दिए बयान पर कहा, प्रियंका पहली बार संसद आई हैं।

किसी परिवार में पैदा हुयी राजकुमारी न समझें। इसके बाद स्वामी विवेकानंद सभागार में विभिन्‍न विभागों की गहन समीक्षा बैठक में भाग लेने पहुंचे डिप्टी सीएम का स्वागत डीएम मंगला प्रसाद सिंह और एसपी नीरज जादौन ने पुष्पगुच्छ भेंट कर किया। बैठक में समीक्षा कर उन्होंने कहा कि सुनिश्चित किया जाये जिस घर में नल लगा, जल भी पहुंचे। जन प्रतिनिधियों से नल से जल की उपलब्धता की जांच करायी जाए। पाइप लाइन से ध्वस्त सड़कों की मरम्मत तत्काल कराई जाए। ग्राम स्तर पर सड़कों के पुर्न निर्माण की जांच का निर्देश दिया। बिजली विभाग को ताकीद की, बिजली कर्मचारी फोन से और भौतिक रूप से उपभोक्ताओं से अच्छी तरह बात करें। हर घर तक बिजली कनेक्शन किया जाये। टेंडरिंग प्रक्रिया में तेजी लाई जाये। किसानों के नलकूप को बिजली कनेक्शन में देरी न की जाये। जिला मजिस्ट्रेट इसकी समीक्षा करें। बिजली विभाग के अधिकारी जनप्रतिनिधियों से संवाद करें। गलत कार्य करने वाले कर्मियों की जवाबदेही तय की जाये। अगले कुछ दिनों में तहसील स्तर पर प्रशासनिक अधिकारी जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर लें और नियमित करें। आईजीआरएस से आईं शिकायतों का गुणवत्ता से निस्तारण कराया जाए। गौ आश्रय स्थलों में गोवंश संरक्षण के सभी उपाय सुनिश्चित किए जाएं। इस दिशा में जनप्रतिनिधियों से भी संवाद हो। गौशालाओं में हरे चारे की उपयुक्त व्यवस्था रखी जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow