Hardoi : 9 वर्ष पूर्ण होने पर उद्योग विभाग ने युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 875 इकाइयों को 28.75 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई। एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना में 240 लाभार्थियों को 3.96 करोड़

By INA News Desk
Mar 21, 2026 - 20:11
20 Views
Hardoi : 9 वर्ष पूर्ण होने पर उद्योग विभाग ने युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी
Hardoi : 9 वर्ष पूर्ण होने पर उद्योग विभाग ने युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी दी

हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 9 दिवसीय कार्यक्रम के तहत जिला उद्योग केंद्र और जिला खादी ग्रामोद्योग केंद्र ने गांधी भवन सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया।इस मौके पर सहायक प्रबंधक उद्योग केंद्र सतीश कुमार ने लाभार्थियों को विभाग की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के माध्यम से ऋण लेकर अपना उद्योग शुरू करें।उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत 875 इकाइयों को 28.75 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी गई। एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण योजना में 240 लाभार्थियों को 3.96 करोड़ रुपये की सब्सिडी मिली।मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 671 इकाइयों को 14.04 करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की गई। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में 4815 श्रमिकों को और एक जनपद एक उत्पाद योजना में 1875 व्यक्तियों को लाभ पहुंचाया गया।जिला खादी ग्राम उद्योग अधिकारी सुषमिता सिंह ने कहा कि युवा ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग लगाने और स्वरोजगार के लिए आवेदन कर सकते हैं। कार्यक्रम में एसबीआई बैंक के सेवानिवृत्त मैनेजर लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने बैंक से मिलने वाली सुविधाओं और ऋण आवेदन की प्रक्रिया बताई। कार्यक्रम में जिला उद्योग केंद्र की ओर से महिलाओं को सिलाई मशीन, कुम्हारी कला, मोची, बढ़ई आदि योजनाओं के लाभार्थियों को मिनी किट वितरित की गई।

Also Click : Sambhal : सम्भल में ईद की नमाज के बाद विरोध प्रदर्शन, काली पट्टी बांधकर जताया गुस्सा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow