Hardoi : ऑपरेशन स्माइल- बिलग्राम पुलिस ने 13 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को परिजनों से मिलाया

पुलिस ने "ऑपरेशन स्माइल" अभियान के तहत स्थानीय लोगों से संपर्क, सोशल मीडिया और अन्य साधनों के माध्यम से बच्चे की खोज में व्यापक प्रचार-प्रसार किया। इस अभिया

Sep 12, 2025 - 18:02
 0  48
Hardoi : ऑपरेशन स्माइल- बिलग्राम पुलिस ने 13 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को परिजनों से मिलाया
ऑपरेशन स्माइल- बिलग्राम पुलिस ने 13 वर्षीय गुमशुदा बच्चे को परिजनों से मिलाया

हरदोई जिले के बिलग्राम थाना क्षेत्र में पुलिस ने "ऑपरेशन स्माइल" अभियान के तहत एक 13 वर्षीय बच्चे को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। एक व्यक्ति ने बिलग्राम थाने में शिकायत दर्ज की थी कि उसका 13 वर्षीय भाई बिना बताए घर से कहीं चला गया। परिजनों ने बच्चे की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इस सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने तुरंत एक विशेष टीम गठित की और बच्चे की तलाश शुरू की।

पुलिस ने "ऑपरेशन स्माइल" अभियान के तहत स्थानीय लोगों से संपर्क, सोशल मीडिया और अन्य साधनों के माध्यम से बच्चे की खोज में व्यापक प्रचार-प्रसार किया। इस अभियान के तहत गुमशुदा बच्चों को ढूंढने और उनके परिवारों से मिलाने का विशेष प्रयास किया जाता है। बिलग्राम पुलिस की मेहनत रंग लाई और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्चे को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने बच्चे को सकुशल वापस पाकर खुशी जताई और बिलग्राम पुलिस की पूरी टीम का धन्यवाद दिया।

Also Click : Pilibhit Accident : सड़क हादसे में पिता- पुत्र और मां की मौत, घर का खेवनहार था प्रवीण

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow