Hardoi: हरदोई पुलिस ने पशु तस्कर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और अवैध हथियार बरामद।
सवायजपुर थाना पुलिस टीम ने पशु चोरी की घटनाओं से जुड़े एक शातिर पशु तस्कर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 4200 रुपये नकद
सवायजपुर थाना पुलिस टीम ने पशु चोरी की घटनाओं से जुड़े एक शातिर पशु तस्कर को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 4200 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और अवैध हथियार बरामद किए गए। मुकेश पुत्र लालाराम निवासी पदमलापुर, सवायजपुर, हरदोई ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात चोरों ने उसके घर से बंधी भैंस चुरा ली। इस पर मुकदमा संख्या 27/26 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज किया गया। सूरज पुत्र पहलवान निवासी पदमलापुर, सवायजपुर, हरदोई ने भी थाने पर शिकायत की कि अज्ञात चोरों ने उसकी भैंस चुरा ली। इस पर मुकदमा संख्या 28/26 धारा 303(2) बीएनएस दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक ने इन भैंस चोरी की घटनाओं को जल्द सुलझाने के लिए टीम बनाई और संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की सख्त जांच के निर्देश दिए।
कार्रवाई के दौरान सवायजपुर थाना पुलिस अपराध रोकने और चोरी के मामलों में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चला रही थी। इस बीच मुखबिर से सूचना मिली कि भैंस चोरी से जुड़ा वांछित अभियुक्त मोटरसाइकिल पर शाहजहांपुर से सवायजपुर की ओर आ रहा है। इस पर पुलिस ने थाना क्षेत्र में घेराबंदी की। वहां एक मोटरसाइकिल आती दिखी। पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो चालक ने मोटरसाइकिल गंगा एक्सप्रेस-वे की ओर मोड़कर भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा किया तो सर्विस लेन पर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की। इसमें मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त अनीस पुत्र लतीफ निवासी खैरपुर, थाना कटरा, जनपद शाहजहांपुर के बाएं पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। इस दौरान सवायजपुर थाने पर तैनात आरक्षी संजय मौर्य भी घायल हुए। अभियुक्त के कब्जे से 4200 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, एक 12 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखे बरामद किए गए। घायल अभियुक्त और पुलिसकर्मी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई जारी है।
नोट में कहा गया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर पशु तस्कर है जो दिन में पशुओं की रेकी करता था और रात में चोरी की घटनाएं करता था। उसके खिलाफ विभिन्न जनपदों में गोवध अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। अभियुक्त अनीस सवायजपुर थाने पर दर्ज भैंस चोरी के दो मुकदमों (मुकदमा संख्या 27/26 धारा 303(2) बीएनएस और मुकदमा संख्या 28/26 धारा 303(2) बीएनएस) में वांछित चल रहा था।
अनावरण मुकदमों का विवरण:
मुकदमा संख्या 27/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना सवायजपुर जनपद हरदोई।
मुकदमा संख्या 28/26 धारा 303(2) बीएनएस थाना सवायजपुर जनपद हरदोई।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:
अनीस पुत्र लतीफ निवासी खैरपुर थाना कटरा जनपद शाहजहांपुर।
बरामदगी:
4200 रुपये नकद
एक मोटरसाइकिल
मोबाइल फोन
एक 12 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखे
अभियुक्त अनीस का अपराधिक इतिहास:
मुकदमा संख्या 723/18 धारा 279 भादवि थाना कलेक्टर बुकगंज जनपद बरेली।
मुकदमा संख्या 981/16 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम थाना कटरा जनपद शाहजहांपुर।
मुकदमा संख्या 1090/16 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम व 11डी पशु परिरक्षण अधिनियम थाना कटरा जनपद शाहजहांपुर।
मुकदमा संख्या 1135/16 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कटरा जनपद शाहजहांपुर।
मुकदमा संख्या 1243/16 धारा 2/3 यूपी गैंगस्टर थाना कटरा जनपद शाहजहांपुर।
मुकदमा संख्या 232/19 धारा 3/5/8 गोवध अधिनियम व 307 भादवि थाना कटरा जनपद शाहजहांपुर।
मुकदमा संख्या 324/19 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट थाना कटरा जनपद शाहजहांपुर।
मुकदमा संख्या 278/20 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना कटरा जनपद शाहजहांपुर।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण:
थानाध्यक्ष प्रियांशु कुमार थाना सवायजपुर जनपद हरदोई।
उपनिरीक्षक शिवशंकर मिश्र थाना सवायजपुर जनपद हरदोई।
उपनिरीक्षक राकेश कुमार थाना सवायजपुर जनपद हरदोई।
उपनिरीक्षक अशोक कुमार थाना सवायजपुर जनपद हरदोई।
हेड कांस्टेबल बृजभान यादव थाना सवायजपुर जनपद हरदोई।
हेड कांस्टेबल मनोज कुमार थाना सवायजपुर जनपद हरदोई।
कांस्टेबल संजय मौर्य थाना सवायजपुर जनपद हरदोई।
कांस्टेबल आशुतोष गुप्ता थाना सवायजपुर जनपद हरदोई।
Also Read- Hardoi : थाना कोतवाली देहात के उप निरीक्षक मोहम्मद अजीम खान को निरीक्षक पद पर पदोन्नति
What's Your Reaction?











