Hardoi: शाहाबाद पुलिस ने लूट के तीन आरोपियों को गिरफ्तार, तीन मोबाइल फोन, 14200 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल कार बरामद।
शाहाबाद थाना पुलिस ने मुकदमा संख्या 52/26 धारा 309(4) बीएनएस से जुड़े तीन आरोपियों को तीन मोबाइल फोन, 14200 रुपये नकद और
हरदोई: शाहाबाद थाना पुलिस ने मुकदमा संख्या 52/26 धारा 309(4) बीएनएस से जुड़े तीन आरोपियों को तीन मोबाइल फोन, 14200 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल कार समेत गिरफ्तार किया है। संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है। सत्यपाल सिंह पुत्र रूपलाल निवासी गाजियापुर, थाना पाली, हरदोई ने थाने पर शिकायत दर्ज कराई कि वह और उसका दोस्त संजीव शाहजहांपुर से शाहाबाद आने के लिए हरदोई बाईपास पर खड़े थे। तभी एक कार में सवार तीन व्यक्तियों ने उन्हें शाहाबाद तक छोड़ने के बहाने कार में बैठाया। कुछ दूर जाने के बाद कार सवारों ने तमंचा दिखाकर उनसे 10500 रुपये और दो मोबाइल छीन लिए। फिर उधरनपुर ओवरब्रिज के पास हरई रोड पर उन्हें उतार दिया। इस आधार पर थाना शाहाबाद पर मुकदमा संख्या 52/26 धारा 309(4) बीएनएस अज्ञात तीन व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज किया गया।
कार्रवाई में शाहाबाद थाना पुलिस ने इस मुकदमे से जुड़े आरोपियों 1. फहीम पुत्र नसीम निवासी मोहल्ला गयासपुर कस्बा व थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत 2. मोहम्मद अनीस पुत्र सद्दीक निवासी मोहल्ला गयासपुर कस्बा व थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत 3. इबरार पुत्र मुन्ने निवासी मोहल्ला गयासपुर कस्बा व थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत को तीन मोबाइल फोन, 14200 रुपये नकद और घटना में इस्तेमाल कार समेत गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस जोड़ी गई। जरूरी कानूनी कार्रवाई चल रही है।
पूछताछ का विवरण इस प्रकार है। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी किराए पर गाड़ी लेकर सवारियों को बैठाते थे। फिर एकांत जगह पर ले जाकर तमंचा दिखाकर उनसे रुपये और मोबाइल छीन लेते थे तथा सवारियों को रास्ते में छोड़कर भाग जाते थे। आरोपियों के कब्जे से थाना शाहाबाद हरदोई पर दर्ज मुकदमा संख्या 52/26 धारा 309(4) बीएनएस से जुड़े छीने गए दो मोबाइल फोन व 7000 रुपये नकद बरामद हुए। बाकी मोबाइल फोन व नकदी के बारे में जानकारी ली जा रही है।
बरामदगी:
तीन मोबाइल फोन
14200 रुपये नकद
एक घटना में इस्तेमाल कार
गिरफ्तार आरोपियों का नाम व पता:
फहीम पुत्र नसीम निवासी मोहल्ला गयासपुर कस्बा व थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत।
मोहम्मद अनीस पुत्र सद्दीक निवासी मोहल्ला गयासपुर कस्बा व थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत।
इबरार पुत्र मुन्ने निवासी मोहल्ला गयासपुर कस्बा व थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण:
प्रधान कांस्टेबल जीतेन्द्र प्रताप सिंह थाना शाहाबाद जनपद हरदोई।
उप निरीक्षक अनिल कुमार थाना शाहाबाद जनपद हरदोई।
उप निरीक्षक हरदीप कुमार थाना शाहाबाद जनपद हरदोई।
कांस्टेबल कांचन थाना शाहाबाद जनपद हरदोई।
कांस्टेबल अमरजीत यादव थाना शाहाबाद जनपद हरदोई।
कांस्टेबल मनोज गौड़ थाना शाहाबाद जनपद हरदोई।
कांस्टेबल मनीष प्रजापति थाना शाहाबाद जनपद हरदोई।
Also Read- Hardoi : हरदोई में दो पुलिसकर्मी निलंबित, थाने में बेवजह बैठाने व अमर्यादित व्यवहार करने का मामला
What's Your Reaction?











