Hardoi : थाना पिहानी पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने के आरोपी को गिरफ्तार किया

थाना पिहानी क्षेत्र में मोबाइल फोन छीनने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता आयुष कुमार पुत्र बालक राम निवासी ग्राम दूल्हापूर थाना पिहानी ज

Jan 9, 2026 - 23:46
 0  30
Hardoi : थाना पिहानी पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने के आरोपी को गिरफ्तार किया
Hardoi : थाना पिहानी पुलिस ने मोबाइल फोन छीनने के आरोपी को गिरफ्तार किया

हरदोई के थाना पिहानी क्षेत्र में मोबाइल फोन छीनने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। शिकायतकर्ता आयुष कुमार पुत्र बालक राम निवासी ग्राम दूल्हापूर थाना पिहानी जनपद हरदोई ने तहरीर दी कि जितेंद्र सिंह पुत्र मुन्ना सिंह निवासी ग्राम पण्डरवा थाना पिहानी जनपद हरदोई सहित तीन अभियुक्तों ने उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए।

इस पर थाना पिहानी में मुकदमा संख्या 16/26 धारा 304(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत नामजद अभियुक्त के खिलाफ केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता की भी बढ़ोतरी की गई।

पुलिस ने अभियुक्त जितेंद्र सिंह पुत्र मुन्ना सिंह निवासी ग्राम पण्डरवा थाना पिहानी जनपद हरदोई को एक मोबाइल फोन सहित गिरफ्तार कर लिया है। बाकी अभियुक्तों की तलाश जारी है। अन्य कानूनी कार्रवाई चल रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश कुमार, हेड कांस्टेबल अबूहादी खान और हेड कांस्टेबल आशीष सिंह शामिल थे।

Also Click : Rae Bareli : फैमिली आईडी योजना में 2 साल के बच्चे को मुखिया बनाने का मामला, मुख्य विकास अधिकारी ने जांच का आदेश दिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow