Hardoi : थाना मल्लावां पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया
शिकायतकर्ता शिवकुमार सिंह पुत्र रज्जू सिंह निवासी ग्राम अंटवा थाना सफीपुर जनपद उन्नाव ने तहरीर दी कि जितेंद्र उर्फ रानू सिंह पुत्र शिशुपाल और सरिता पत्नी जितेंद्र निवा
हरदोई के थाना मल्लावां पुलिस ने दहेज प्रताड़ना से जुड़े मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह मामला 11 अगस्त 2025 को दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता शिवकुमार सिंह पुत्र रज्जू सिंह निवासी ग्राम अंटवा थाना सफीपुर जनपद उन्नाव ने तहरीर दी कि जितेंद्र उर्फ रानू सिंह पुत्र शिशुपाल और सरिता पत्नी जितेंद्र निवासी पुरवा हेमा थाना सहायल जनपद औरैया सहित सात अभियुक्तों ने दहेज की मांग को लेकर शिकायतकर्ता की बेटी के साथ मारपीट और प्रताड़ना की। इससे तंग आकर शिकायतकर्ता की बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
इस पर थाना मल्लावां में मुकदमा संख्या 286/25 धारा 85/80(2) भारतीय न्याय संहिता और 3/4 दहेज निषेध अधिनियम के तहत नामजद अभियुक्तों के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने अभियुक्त जितेंद्र उर्फ रानू सिंह पुत्र शिशुपाल और सरिता पत्नी जितेंद्र दोनों निवासी पुरवा हेमा थाना सहायल जनपद औरैया को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी अभियुक्तों की तलाश जारी है। अन्य जरूरी कानूनी कार्रवाई चल रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक आकाश शर्मा, कांस्टेबल विजेंद्र कुमार, कांस्टेबल गगन सिंह और महिला कांस्टेबल रुकमणि तिवारी शामिल थे।
Also Click : Rae Bareli : फैमिली आईडी योजना में 2 साल के बच्चे को मुखिया बनाने का मामला, मुख्य विकास अधिकारी ने जांच का आदेश दिया
What's Your Reaction?











