Hardoi : सेवा पखवाड़ा 2025 के तहत पीएम मोदी के जन्मदिन पर रेड क्रॉस ने लगाया कैंप
सेवा पखवाड़ा 2025 "स्वास्थ्य शिविर ,स्वस्थ नारी सशक्त" परिवार की थीम और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष जिलाधिकारी
हरदोई : सेवा पखवाड़ा 2025 "स्वास्थ्य शिविर ,स्वस्थ नारी सशक्त" परिवार की थीम और प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष जिलाधिकारी के निर्देश, उपाध्यक्ष सिटी मजिस्ट्रेट सुनील त्रिवेदी की देखरेख और सभापति डॉक्टर रमेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर भावनाथ पांडे के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय 100 शैय्या बेड लखनऊ रोड पर स्वास्थ्य शिविर लगाया गया ,जिसमें काफी संख्या में मातृ शक्तियां मौजूद रही।
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी हरदोई के उपसभापति अखिलेश सिंह सिकरवार ,आपदा समिति अध्यक्ष महेश चंद्र, सदस्य शिवप्रकाश त्रिवेदी और फरीद के द्वारा स्वास्थ्य कैंप लगाया गया। स्वास्थ्य लाभार्थी महिलाओं और पुरुषों को रेड क्रॉस के बारे में बताया गया और उन्हें मास्क वितरित किए गए। अखिलेश सिंह सिकरवार ने कहा कि वायु जनित बीमारियों, धूल, कीटाणु आदि से बचाव रखने के लिए मास्क लगाना जरूरी है। भीड़भाड़ इलाकों में जहां भी जाएं मास्क अवश्य लगाएं, रेड क्रॉस मानवीय पीड़ित के लिए हमेशा सेवा करने के लिए अग्रसर है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर भाव नाथ पांडे ने इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाइटी के सेवा भाव की प्रशंसा की।
Also Click : Deoband : देवबंद के तल्हेडी बुजुर्ग में चोरों ने बुजुर्ग दंपती पर लाठी-डंडों से हमला किया, आभूषण और नकदी चुराई
What's Your Reaction?











