Deoband : देवबंद के तल्हेडी बुजुर्ग में चोरों ने बुजुर्ग दंपती पर लाठी-डंडों से हमला किया, आभूषण और नकदी चुराई
बेगमपुर निवासी रोहताश (60) और उनकी पत्नी सुदेश (56) अपने घर के बरामदे में सो रहे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य कमरों में थे। देर रात तीन से चार चोर दी
देवबंद के तल्हेडी बुजुर्ग क्षेत्र के बेगमपुर गांव में मंगलवार देर रात करीब 1:30 बजे चोरों ने एक घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुराकर फरार हो गए। घायल दंपती को नजदीकी निजी चिकित्सक के पास इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
घटना के अनुसार, बेगमपुर निवासी रोहताश (60) और उनकी पत्नी सुदेश (56) अपने घर के बरामदे में सो रहे थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य कमरों में थे। देर रात तीन से चार चोर दीवार फांदकर घर में घुस गए। उन्होंने एक कमरे का ताला तोड़ा और अलमारी से सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, चुटकी की एक जोड़ी, चांदी की पायल और करीब पांच हजार रुपये नकद चुरा लिए। आहट सुनकर रोहताश और सुदेश की नींद खुल गई। शोर मचाने की कोशिश करने पर चोरों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर चोर जंगल के रास्ते भाग गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने रोहताश की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी। घायल दंपती का इलाज निजी चिकित्सक के पास चल रहा है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।
Also Click : Uttrakhand : स्वास्थ्य टीम ने दोराहा स्थित अस्पताल को किया सील
What's Your Reaction?











