Hardoi : सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने रैंकिंग में सुधार के लिए दिए निर्देश
कामकाज की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग पर लगातार नजर रखी जाए। जिले की रैंकिंग को और बेहतर बनाने के लिए सभी विभाग विशेष प्रयास करें। उन्होंने सभी विभागों को हिदायत दी कि
हरदोई के विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में विकास कार्यों से जुड़े विभिन्न विभागों की सीएम डैशबोर्ड पर प्रगति को लेकर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सीएम डैशबोर्ड के जरिए सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत और विभागों की प्रगति सामने आती है, जिसकी निगरानी सीधे शासन स्तर पर की जाती है। उन्होंने बताया कि इसी डैशबोर्ड के आधार पर हर महीने सभी जिलों की रैंकिंग भी जारी की जाती है।
कामकाज की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम डैशबोर्ड की रैंकिंग पर लगातार नजर रखी जाए। जिले की रैंकिंग को और बेहतर बनाने के लिए सभी विभाग विशेष प्रयास करें। उन्होंने सभी विभागों को हिदायत दी कि योजनाओं से जुड़ी तमाम जानकारियां और आंकड़े समय पर विभागीय पोर्टल पर दर्ज (फीड) किए जाएं ताकि रैंकिंग में किसी भी तरह की गिरावट न आए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कार्यों में ढिलाई मिलने पर संबंधित विभाग की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
इस बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी भवनाथ पांडे, जॉइंट मजिस्ट्रेट संस्कृति त्रिवेदी, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, परियोजना निदेशक अशोक कुमार मौर्य, प्रभारी जिला सूचना अधिकारी दिव्या निगम, अर्थ एवं संख्या अधिकारी राम प्रकाश, डीसी मनरेगा रवि प्रकाश और डीआरओ विनय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें : Saharanpur : प्रस्तावित गन्ना नियंत्रण आदेश से मिल मालिकों को लाभ और किसानों की अनदेखी का आरोप- भगत सिंह वर्मा
What's Your Reaction?




