Hardoi : जनपदीय विद्यालयीय बैंड प्रतियोगिता में सनातन धर्म इण्टर कालेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया
प्रतियोगिता में सनातन धर्म इण्टर कालेज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया दूसरा स्थान रफी अहमद इण्टर कालेज को मिला, गंगा देवी इण्टर का
Report : (अम्बरीष कुमार सक्सेना)
हरदोई : राजकीय इंटर कालेज, हरदोई में जनपदीय विद्यालयीय बैंड प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें जिले की 5 बालक वर्ग में तथा 2 बालिका वर्ग में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सनातन धर्म इण्टर कालेज ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया दूसरा स्थान रफी अहमद इण्टर कालेज को मिला, गंगा देवी इण्टर कालेज तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि बालिका वर्ग में आर्य कन्या इण्टर कालेज को प्रथम तथा राजकीय बालिका इंटर कालेज को दूसरा स्थान मिला इसके अलावा जी आई सी तथा प. दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कालेज खसरौल ने भी प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के नोडल प्रभारी राजबहादुर, संचालन रमेश चंद्र वर्मा,टाइमर अभिषेक अग्निहोत्री रहे निर्णायक की भूमिका अनिल श्रीवास्तव, श्याम नारायण ति्रवेदी ने निभाई, पुरस्कार वितरण जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद ने किया इस अवसर पर जी आई सी प्रधानाचार्य श्याम नारायण यादव,एस डी कालेज प्रवक्ता राजबीर सिंह रहे।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में रशिम गुप्ता, मंजू तिवारी, सोहेल आलम खान, दीपक दुबे, स्मिता ने किया जिला विद्यालय निरीक्षक ने अपने सम्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय पर्वों पर सेना के द्वारा बैंड बजाया जाता है आप लोग भी इसी तरह खेलों की भांति एकधुन बजाते हैं पिछले दो सालों से आप लोग अनुशासित बैंड बजाते हैं हमारी तरफ से सभी को शुभकामनाएं आगे और अच्छा प्रदर्शन कर प्रदेश स्तर तक नाम रोशन करें।
Also Click : Hardoi : पिहानी पुलिस ने अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया
What's Your Reaction?











