Hardoi Murder Case: संडीला में बड़े भाई की ईंट से वार कर हत्या करने वाला आरोपी देवर गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद किया आलाकत्ल
हरदोई के संडीला कोतवाली क्षेत्र के अशराफ टोला में बड़े भाई राधेश्याम की ईंट से मारकर हत्या करने वाले आरोपी घनश्याम कश्यप उर्फ बाबा को पुलिस ने आलाकत्ल ईंट के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
हरदोई: जनपद के संडीला कोतवाली क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते अपने ही बड़े भाई की ईंट से प्रहार कर हत्या करने वाले नामजद अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते शुक्रवार (13 नवंबर) को संडीला थाना क्षेत्र के मोहल्ला अशराफ टोला निवासी राधा पत्नी राधेश्याम ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था
पीड़िता की तहरीर के आधार पर संडीला पुलिस ने तत्काल भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का अभियोग पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू की
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अनुराग सिंह, उपनिरीक्षक हृदयराम यादव, उपनिरीक्षक दीनबन्धु सिंह, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार यादव, कांस्टेबल विकास, कांस्टेबल संजय और कांस्टेबल सागर शामिल रहे
What's Your Reaction?

