Hardoi Police Action: पेड़ कटवाने के नाम पर रिश्वत लेने और अभद्रता के आरोप में हरपालपुर थाने के दरोगा निलंबित, एसपी ने दिए जांच के आदेश

हरदोई के हरपालपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह को पेड़ कटवाने के नाम पर रिश्वत लेने और आम जनता से अभद्र भाषा के प्रयोग के आरोप में एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

By INA News Desk
Nov 14, 2026 - 20:49
5 Views
Hardoi Police Action: पेड़ कटवाने के नाम पर रिश्वत लेने और अभद्रता के आरोप में हरपालपुर थाने के दरोगा निलंबित, एसपी ने दिए जांच के आदेश
Advertisement
Advertisement

हरदोई: पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने और भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाने पर हरदोई पुलिस अधीक्षक ने बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। थाना हरपालपुर में तैनात उपनिरीक्षक (दरोगा) देवेन्द्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। आरोपी दरोगा पर पेड़ कटवाने के नाम पर रिश्वत (उत्कोच) लेने और आम जनता के साथ अभद्र एवं अनुचित भाषा का प्रयोग करने का गंभीर आरोप है।

मीडिया सेल से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते मंगलवार (10 नवंबर) को थाना हरपालपुर क्षेत्र के अंतर्गत उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह द्वारा पेड़ कटवाने की अनुमति के नाम पर अवैध वसूली की गई थी और शिकायतकर्ताओं व आम नागरिकों के साथ अमर्यादित व्यवहार किया गया था। इस घटना से पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली और छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा।

मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस अधीक्षक हरदोई ने इसे गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है तथा पूरे प्रकरण की विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

इस कार्रवाई के साथ ही पुलिस अधीक्षक ने जनपद के समस्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ा संदेश देते हुए निर्देशित किया है कि कोई भी पुलिसकर्मी अपने कर्तव्यों और दायित्वों के निर्वहन में किसी प्रकार की उदासीनता, लापरवाही या भ्रष्टाचार न बरते। यदि भविष्य में किसी भी कर्मी के विरुद्ध ऐसी शिकायत पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : UP Startup Ecosystem: यूपी में स्टार्टअप को मिलेगी नई रफ्तार, 12 सप्ताह के एक्सीलरेटर प्रोग्राम से होगा कारोबार विस्तार, डीप-टेक को विशेष छूट

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement