Seva Sankalp Abhiyan Hardoi: हरदोई में सेवा संकल्प अभियान का भव्य आयोजन, दिव्यांगजनों को मिली ट्राइसाइकिल समेत सहायक उपकरणों की सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की अविरल जनसेवा के सम्मान में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन

By INA News Desk
Sep 17, 2026 - 20:01
4 Views
Seva Sankalp Abhiyan Hardoi: हरदोई में सेवा संकल्प अभियान का भव्य आयोजन, दिव्यांगजनों को मिली ट्राइसाइकिल समेत सहायक उपकरणों की सौगात

हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की अविरल जनसेवा के सम्मान में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला प्रशासन हरदोई की ओर से श्रीश चंद्र बारात घर में अंतर्विभागीय लाभार्थीपरक योजनाओं के प्रमाण पत्र एवं दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार में आबकारी एवं मद्यनिषेध विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल रहे। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष हरदोई अजीत सिंह बब्बन की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं के चयनित लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र, सहायता सामग्री एवं दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरित किए गए।

विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को मिला लाभ

कार्यक्रम के दौरान उद्योग विभाग की ओर से 10 लाभार्थियों को टूलकिट प्रदान की गई। दिव्यांगजन पेंशन योजना के तहत 10 नए लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिए गए। वहीं मुख्यमंत्री आवास योजना के 5 लाभार्थियों को आवास की चाबी तथा 15 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा 10 दिव्यांगजनों को यूडीआईडी प्रमाण पत्र दिए गए। जिला प्रोबेशन विभाग की ओर से मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना एवं स्पॉन्सरशिप योजना के 5 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र अथवा प्रमाण पत्र वितरित किए गए। वहीं जिला पूर्ति विभाग ने 5 पात्र लाभार्थियों को अंत्योदय राशन कार्ड प्रदान किए। सबसे प्रमुख आकर्षण दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा आयोजित सहायक उपकरण वितरण रहा। विभाग की ओर से 50 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, सामान्य ट्राइसाइकिल सहित विभिन्न सहायक उपकरण प्रदान किए गए। उपकरण मिलने के बाद लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।

नितिन अग्रवाल ने दिव्यांगजनों से किया संवाद

मुख्य अतिथि नितिन अग्रवाल ने सहायक उपकरण प्राप्त करने वाले दिव्यांगजनों से संवाद कर उनके अनुभव एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का उद्देश्य उन्हें अधिक स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन जीने में सहयोग देना है। कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्राथमिकता है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि कोई भी पात्र व्यक्ति जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। इस अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दीर्घायु की कामना करते हुए सेवा संकल्प अभियान में सहभागिता का आह्वान किया गया।

रक्तदान शिविरों में भी दिखा सेवा का संकल्प

कार्यक्रम से पूर्व मंत्री नितिन अग्रवाल ने स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय की ओर से आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। इसके साथ ही पुलिस लाइन में भी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में आरआई यशवंत प्रताप सिंह सहित चिकित्सा विभाग की टीम मौजूद रही।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि नितिन अग्रवाल ने सहायक उपकरण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों के साथ सामूहिक छायाचित्र कराया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय निगम, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शशांक सिंह, जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीष मिश्रा ने किया।

Also Read- Nasha Mukt Bharat: गोवा में अमित शाह का बड़ा ऐलान: 2029 तक मिशन मोड में नशे के खिलाफ लड़ाई, ड्रग्स नेटवर्क की जड़ तक पहुंचेगी सरकार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow