Hardoi News: विश्वकर्मा दिवस पर हरदोई के 100 लाभार्थियों को मिली टूलकिट, स्वरोजगार योजनाओं की दी गई जानकारी

विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इ

By INA News Desk
Sep 17, 2026 - 21:19
4 Views
Hardoi News: विश्वकर्मा दिवस पर हरदोई के 100 लाभार्थियों को मिली टूलकिट, स्वरोजगार योजनाओं की दी गई जानकारी

हरदोई। विश्वकर्मा दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा विश्वकर्मा स्वरोजगार एवं स्वदेशी मेला-2026 पर आधारित प्रदर्शनी तथा मार्जिन मनी ऋण पोर्टल का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जनपद हरदोई से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 100 लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया और उन्हें टूलकिट वितरित की गई। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण हरदोई के स्वामी विवेकानंद सभागार में किया गया। यहां भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री अवध क्षेत्र राहुल राज रस्तोगी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूलकिट तथा मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के लाभार्थियों को चेक वितरित किए।

  • नए ट्रेड से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर

उपायुक्त उद्योग द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना-2.0 की विस्तृत जानकारी दी गई। बताया गया कि कारीगरों को रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए योजना में 5 नए परंपरागत ट्रेड—मूर्तिकार, मालाकार, दूधवाला, भरभूजा एवं मछुआरा—तथा 9 नए आधुनिक ट्रेड शामिल किए गए हैं।इनमें मोबाइल मरम्मत, ऑटोमोबाइल मरम्मत, इलेक्ट्रॉनिक सामान की मरम्मत, विद्युत सामान की मरम्मत, प्लंबर, कंप्यूटर मरम्मत, सोलर इंस्टॉलेशन, डिजिटल फोटोग्राफी तथा सौंदर्य एवं वेलनेस जैसे ट्रेड शामिल हैं।लाभार्थियों को बताया गया कि योजना के तहत 10 लाख रुपये तक के परियोजना ऋण की सुविधा बिना गारंटी और बिना ब्याज उपलब्ध कराए जाने के साथ 15 प्रतिशत मार्जिन मनी की सुविधा भी दी जाती है।

  • सरकार की योजनाओं से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री राहुल राज रस्तोगी ने विश्वकर्मा दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में सर्वांगीण विकास हुआ है और विभिन्न क्षेत्रों में विकास एवं जनकल्याण की योजनाएं संचालित की जा रही हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी नीतियों से लोग लाभान्वित हो रहे हैं। उद्योगों के क्षेत्र में देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है। बड़े उद्योगों के साथ-साथ पारंपरिक उद्योगों और कारीगरों को भी प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे।

Also Read- Ankit Balyan Murder Case: शामली में यूट्यूबर व हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जिम के बाहर हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow