Hardoi News: हरदोई में गूंजा ‘आशीर्वाद का दिया’, 5100 दीपों से जगमगाया टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की अविरल जनसेवा के सम्मान में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को
हरदोई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की अविरल जनसेवा के सम्मान में आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गुरुवार को जनपदभर में ‘आशीर्वाद का दिया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आम जनमानस ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। राजा टोडरमल भूलेख प्रशिक्षण संस्थान, हरदोई में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार नितिन अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यहां खाद्य विपणन, शिक्षा एवं राजस्व विभाग के संयुक्त प्रयासों से 5100 दीप प्रज्वलित किए गए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र ‘मधुर’ और जिला खाद्य विपणन अधिकारी निहारिका सिंह समेत बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की। जनपद के प्रमुख स्थलों, सरकारी एवं सार्वजनिक भवनों, ऐतिहासिक स्थलों, गौ आश्रय स्थलों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित व्यक्तियों के घरों में भी ‘आशीर्वाद का दिया’ प्रज्वलित कराया गया।
कार्यक्रम के तहत गंगा एक्सप्रेसवे रूपापुर कट, मेडिकल कॉलेज गौराडांडा, हरदोई रेलवे स्टेशन, अमृत सरोवर सधई बेहटा, अमृत सरोवर नयागांव, गंगा एक्सप्रेसवे बिलग्राम कट, गंगा एक्सप्रेसवे मल्लावां कट, वल्लीपुर टोल प्लाजा, एनएच-731, इंडस्ट्रियल एरिया कॉरिडोर सण्डीला और बस स्टैंड शाहाबाद सहित विभिन्न स्थानों पर दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में आमजन, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भाग लेकर अभियान को भव्य रूप प्रदान किया।
Also Read- UP International Trade Show 2026: ग्लोबल ट्रेड विजन को नई उड़ान देगा यूपी ट्रेड शो का चौथा संस्करण
What's Your Reaction?







