हरदोई: पुत्र प्रधान तो मां कोटेदार, धांधली का आरोप लगाकर कोटा निरस्त करने की मांग

ग्राम पंचायत बीकापुर में उचित दर विक्रेता सस्ते राशन की दुकान संख्या 20250753 जिसकी दुकानदार शीला वर्मा और ग्राम पंचायत बीकापुर प्रधान रजनीश वर्मा दोनों रिश्ते में माता और पु...

By INA News Desk
Nov 20, 2024 - 21:06
357 Views
हरदोई: पुत्र प्रधान तो मां कोटेदार, धांधली का आरोप लगाकर कोटा निरस्त करने की मांग

By INA News.
तहसील हरदोई क्षेत्र के ब्लॉक सुरसा की ग्राम पंचायत बीकापुर में एक ही घर में प्रधानी व कोटेदार का पद होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। प्रधान के घर से कोटा निरस्त करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री व डीएम को लिखित शिकायत की गई है। डब्लू पुत्र छोटे ग्राम झफलपुरवा मजरा ग्राम बीकापुर थाना बघौली हरदोई ने लिखित शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम पंचायत बीकापुर में उचित दर विक्रेता सस्ते राशन की दुकान संख्या 20250753 जिसकी दुकानदार शीला वर्मा और ग्राम पंचायत बीकापुर प्रधान रजनीश वर्मा दोनों रिश्ते में माता और पुत्र हैं।

जबकि नियमानुसार प्रधान पद और कोटेदार एक घर में नहीं होना चाहिए प्रधान के घर में कोटा होने के कारण प्रधान की दबंगई के कारण ग्रामीणों को राशन घटतौली से ग्रामीण परेशान है। शिकायतकर्ता ने इससे पूर्व एक शिकायती पत्र जनसुनवाई संख्या 40015523050323 दिनांक 18/06/2023 दिया था।

यह भी पढ़ें- हरदोई: दिग्विजय सिंह बने बार एसोसिएशन की चुनाव कमेटी के सदस्य

जिसमे प्रार्थी ने अनुरोध किया था कि कोटेदार का पुत्र दंबग प्रधान घटतौली करता है और दोनों माता पुत्र एक ही रक्त के होने के कारण एक पद निरस्त करने का अनुरोध किया था लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

अनुरोध किया कि संलग्नक परिवार रजिस्टर की नकल देखकर उसकी जांच कराकर दोनों ही एक ही रक्त और प्रधान की दबंगी से घटतौली की जांच कराकर प्रधान पद या उचित दर विक्रेता कोटा में एक पद निरस्त किया जाना उचित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow